Placeholder canvas

फ्लाइट में सामान चढ़ाने के दौरान सो गया Indigo कर्मचारी, आंख खुली तो देखा मुंबई नहीं अबूधाबी में है

Indigo एयरलाइंस का सामान चढ़ाने वाला एक कर्मचारी मुंबई-अबू धाबी फ्लाइट के कार्गों कंपार्टमेंट में सो गया। जब इस बात की जानकारी अधिकारियों को मिली कि सामान को चढ़ाने वाला एक व्यक्ति फ्लाइट के जरिए अबूधाबी आ गया तो हड़’कंप मच गया, हालांकि सबसे पहले उसका मेडिकल कराया गया और फिर वापस सुरक्षित मुंबई भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार, विमानन नियामक डीजीसीए के अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि Indigo का एक लोडर एयरलाइन की मुंबई-अबू धाबी उड़ान के कार्गो डिब्बे में सो गया, लेकिन संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी में पहुंचने पर सुरक्षित पाया गया।

फ्लाइट में सामान चढ़ाने के दौरान सो गया Indigo कर्मचारी, आंख खुली तो देखा मुंबई नहीं अबूधाबी में है

वहीं विमानन नियामक डीजीसीए के अधिकारियों ने बताया कि विमान में सामान लोड होने के बाद रविवार की उड़ान में लोडर सामान के पीछे सो गया और इस दौरान वो अबू धाबी पहुंच गया।

वहीं अधिकारियों ने बताया कि कार्गो दरवाजा बंद था और जैसे ही विमान ने मुंबई हवाई अड्डे से उड़ान भरी, लोडर जाग गया। इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा कि विमान के अबू धाबी में उतरने के बाद, अधिकारियों द्वारा लोडर की एक चिकित्सा जांच की गई और उसकी शारीरिक स्थिति स्थिर और सामान्य पाई गई।

फ्लाइट में सामान चढ़ाने के दौरान सो गया Indigo कर्मचारी, आंख खुली तो देखा मुंबई नहीं अबूधाबी में है

इसी के साथ नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के अधिकारियों ने कहा कि अबू धाबी के अधिकारियों से आवश्यक मंजूरी मिलने के बाद, उन्हें उसी विमान में एक यात्री के रूप में मुंबई वापस भेज दिया गया। वहीं उन्होंने कहा कि घटना में शामिल एयरलाइन कर्मियों को जांच के लिए लंबित कर दिया गया है।

वहीं इस मामले के बारे में पूछे जाने पर इंडिगो के प्रवक्ता कहा कि ”हमें घटना की जानकारी है और आवश्यक अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। और अब इस मामले की जांच की जा रही है।’ जानकारों की मानें तो इसे बड़ी लापरवाही करार देते हैं। यह बड़ी चूक का संकेत है। ऐसी चूक की वजह से सुरक्षा में सेंधमारी का भी अंदेशा गहरा रहा है