Placeholder canvas

बड़ी खबर: उड़ान भरने के बाद बोइंग विमान लापता, 62 पैसेंजर्स थे सवार, 1 मिनट में 10,000 फीट आया नीचे

इंडोनेशिया  की राजधानी जकार्ता से एक बड़ी खबर समाने आई है। खबर है कि जकार्ता से उड़ान भरने वाला श्रीविजया यात्री विमान लापता हो गया। एबीसी न्यूज के हवाले से खबर है कि इस विमान ने उड़ान भरने के 4 मिनट बाद महज एक मिनट से भी कम समय में 10,000 फीट की ऊंचाई से नीचे आ गया।। बताया जा रहा है कि इस विमान में कुल 62 लोग सवार थे।इस विमान पर 56 यात्रियों के अलावा चालक दल के छह सदस्य सवार थे।

जानकारी के अनुसार, इंडोनेशिया  की राजधानी जकार्ता  से श्रीविजया यात्री विमान से रवाना हुआ था। वहीं उड़ान भरने के बाद रडार से इस विमान का संपर्क टूट गया है। वहीं रिपोर्ट्स के अनुसार, कहा जा रहा है कि ये फ्लाइट क्रैश हो गई है। वहीं इस विमान की खोज के लिए अभियान शुरू हो गया है। फिलहाल फ्लाइट की लोकेशन के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है।

वहीं इस मामले को लेकर को मंत्रालय के प्रवक्ता अदिता इरावती ने जानकारी दी है कि “जकार्ता से पोंटिअनक (बोर्नियो द्वीप पर) के एक श्रीविजय (हवाई) विमान ने संपर्क खो दिया है। यह आखिरी बार 2:40 बजे (0740 GMT) पर संपर्क किया था।”फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24 के अनुसार, विमान एक मिनट से भी कम समय में 3000 मीटर से अधिक दूर चला गया।

आपको बता दें, अक्टूबर 2018 में बोइंग 737 मैक्स (Boeing 737 Max) इंडोनेशिया में दु’र्घटना’ग्रस्त हो गया था, जिसमें 189 लोग मारे गए थे। इसी के साथ इंडोनेशियाई लायन एयर से संबंधित विमान समुद्र में दु’र्घटनाग्र’स्त हो गया था। वहीं अब इस श्रीविजया एयरलाइंस की इस फपैसेंजर फ्लाइट के भी क्रै’श होने की आशंका है।