Placeholder canvas

अरब देश ने शुरू की 33 जगहों के लिए international flight सेवा, यहां देखें पूरी लिस्ट

सउदी अरब देश से ट्रैवल करने वालों के लिए हाल ही में एक बहुत ही अच्छी खबर सामने आई है। बता दें कि सऊदी अरब की नेशनल एविएशन कंपनी सऊदिया ने अगले महीने से अपने देश से 33 जगहों के लिए फ्लाइट सर्विस को फिर से शुरू करने की ऐलान करने का किया है।

सऊदी ने इंटरनेशनल फ्लाइटों को एक महीने से ज्यादा टाइम के बाद आंशिक रूप से फिर दोबारा से शुरू किया है। सऊदिया ने अपने देश से जिन 33 जगहों के लिए फ्लाइट सर्विस को शुरु करने की घोषण की है। उन जगहों में एशिया के भी कई जाने पहचाने शहर भी शामिल है।

अरब देश ने शुरू की 33 जगहों के लिए international flight सेवा, यहां देखें पूरी लिस्ट

 

नेशनल एविएशन कंपनी सऊदियां ने अपनी फ्लाइट सर्विस की 33 जगहों के नामों की घोषणा की है। इन जगहों में एशिया के इस्लामाबाद, लाहौर, दिल्ली, मुंबई, ढाका, गुआंगजौ, जकार्ता, कराची, कोच्चि, कुआलालंपुर, मनीला, मुल्तान और पेशावर जैसी जगहें शामिल हैं। सऊदी अरब के ओकाज न्यूज पेपर के बताए मुताबिक, नवबंर के महीने से सऊदी अरब की एयरलाइंस सऊदिया की फ्लाइट्स सर्विस अबू धाबी, बहरीन, कुवैत, बेरूत, दुबई और ओमान के लिए भी संचालित की जाएंगी।

वहीं अफ्रीका के अदीस अबाबा, काहिरा, अलेक्जेंड्रिया, खार्तूम, ट्यूनिस और नैरोबी के लिए भी एयरलाइन सऊदिया की फ्लाइट सर्विस दी जाएगी। इसके साथ ही अमेरिका और यूरोप के पेरिस, एम्स्टर्डम, फ्रैंकफर्ट, लंदन, मैड्रिड, मिलान, इस्तांबुल और वाशिंगटन जैसी जगहों के लिए भी सऊदियां की फ्लाइट्स अपनी उड़ान भरेंगी।

अरब देश ने शुरू की 33 जगहों के लिए international flight सेवा, यहां देखें पूरी लिस्ट

 

जानकारी के लिए बता दे कि सऊदी अरब ने देश में कोरोना वायरस के फैलाव को कम करने के लिए मार्च से इंटरनेशनल फ्लाइट्स को बंद कर दिया गया था। वैसे अब आंशिक रूप से इंटरनेशनल फ्लाइट को काफी छूट दी जा रही हैं। सऊदी ने कुछ कैरेगिटी के नागरिकों और प्रवासियों के लिए सितंबर के बीच में ही आंशिक रूप से इंटरनेशनल फ्लाइट को सर्विस को शुरू दी गई थीं ।