Placeholder canvas

जानिए कैसे बनी दुनिया की सबसे बड़ी इमारत बुर्ज खलीफा और कौन है इसका मालिक

दुबई एक ऐसा शहर जहां पर दुनिया की सबसे बड़ी इमारत है और इसका नाम बुर्ज खलीफा है। वहीं कई लोगों के मन ये सवाल है कि दुनिया की सबसे बड़ी इमारत बुर्ज खलीफा का मालिक कौन है। वहीं इस पोस्ट के जरिये हम आपको ये बताने जा रहे हैं कि बुर्ज खलीफा के मालिक कौन है और कैसे ये इमारत बनी।

जानिए कैसे बनी दुनिया की सबसे बड़ी इमारत बुर्ज खलीफा और कौन है इसका मालिक

बुर्ज खलीफा के मालिक अबू धाबी के शासक और संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति HH शेख खलीफा बिन जायद  हैं और विश्व की सबसे बड़ी इमारत  बुर्ज खलीफादुनिया के सबसे धनी शहरों में से एक दुबई में है। बुर्ज खलीफा की ऊंचाई 829.8 मीटर है और इस इमारत को बनाने में पूरे छह साल का समय लगा और करीब आठ अरब डॉलर की राशि इस इमारत को बनाने में खर्च हुए।

जानिए कैसे बनी दुनिया की सबसे बड़ी इमारत बुर्ज खलीफा और कौन है इसका मालिक

वहीं इस इमारत को बनाने में 1,10,000 टन से ज्यादा कंक्रीट, 55,000 टन से ज्यादा स्टील रेबर लगा है। इसी के साथ बुर्ज खलीफा इमारत में  बाह्य आवरण 26,000 ग्लास पैनलों से बनी है। शीशे के आवरण के लिए चीन से खासतौर पर 300 आवरण विशेषज्ञों को बुलाया गया था। इमारत के निर्माण में लगभग 12,000 मजदूरों ने प्रतिदिन काम किया। ऊंचाई के कारण इमारत के शीर्ष तलों पर तापमान भूतलों की अपेक्षा 15 डिग्री सेल्सियस कम रहता है।

जानिए कैसे बनी दुनिया की सबसे बड़ी इमारत बुर्ज खलीफा और कौन है इसका मालिक

बुर्ज खलीफा में कुल 163 मंजिल है, जिसमें 58 लिफ्ट और 2957 पार्किंग स्पेस, 304 होटल और 900 अपार्टमेंट्स है लेकिन बुर्ज खलीफा को पहले बुर्ज दुबई कहा जाता था, बाद में यहां के राष्ट्रपति खलीफा बिन जायेद अल नह्हान के सम्मान में इसका नाम बुर्ज खलीफा कर दिया गया।

जानिए कैसे बनी दुनिया की सबसे बड़ी इमारत बुर्ज खलीफा और कौन है इसका मालिक

बुर्ज खलीफा में एक समय में करीब 35000 लोगों के रहने की व्यवस्था है। इसमें 37 ऑफिस फ्लोर और 900 अपार्टमेंट हैं। यह इतनी बड़ी इमारत है कि इसे आप 95 किलो मीटर दूर से भी देख सकते हैं। इसकी चोटी से पड़ोसी देश ईरान से भी दिखती है।  बुर्ज खलीफा में 946,000 लीटर पानी को 100 किलो मीटर पाइप की सहायता से पहुंचाया जाता है। वहीं बुर्ज खलीफा के 76वें मंजिल पर सबसे ऊंचा स्विमिंग पूल और 122वें मंजिल पर रेस्टोरेंट है। बुर्ज खलीफा के नाम 6 वर्ल्ड रिकॉर्ड है, सबसे ऊंची बिल्डिंग, सबसे ज्यादा मंजिल, सबसे ऊंची लिफ्ट आदि वहीं जमीन से 210 मीटर की ऊंचाई पर 25 मीटर की चौड़ाई का हेलिपैड भी बनाया गया है जिस पर हेलीकॉप्टर उतारा जा सकता है।

जानिए कैसे बनी दुनिया की सबसे बड़ी इमारत बुर्ज खलीफा और कौन है इसका मालिक

इस बुर्ज खलीफा इमारत का निर्माण 21 सितंबर, 2004 में शुरू हुआ था और इसका आधिकारिक उद्घाटन चार जनवरी, 2010 को हुआ था और अबू धाबी के शासक और संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति HH शेख खलीफा बिन जायद बुर्ज खलीफा के मालिक हैं।