Placeholder canvas

जब दुबई में फंसी इस महिला ने विडियो कॉल पर देखा बीमार पति को म’रते हुए

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन लगाया गया है। वहीं इस लॉकडाउन के बीच मिशन वंदे भारत के तहत वापस भारत आई एक महिला जिसकी कहानी काफी दर्दनाक है।

गल्फ न्यूज़ के मुताबिक, मिशन वंदे भारत के तहत वापस आई एक महिला ने अपने बीमार पति को उस वक्त मर’ते हुए देखा, जब वह अपनी शादी की सालगिरह से एक दिन पहले 23 मार्च को उनके साथ वीडियो कॉल पर थीं। इतना ही नहीं उसने अपने पति का दाह सं’स्कार भी वीडियो कॉल पर ही देखा।

दरअसल Bijimol नाम की महिला दुबई के लिए रवाना हुई थी। इस महिला को एजेंट ने 300,000 (Dh14,530) रुपये लेकर आयुर्वेदिक स्वास्थ्य देखभाल सुविधा में नौकरी का वादा किया था। जिसके बाद इस महिला ने ब्याज पर कुछ पैसे उधार लिए और उम्मीद की थी कि नौकरी मिलने पर इसे किश्तों में चुका दूंगी,साथ ही अपने पति के कैं’सर में आए खर्च को भी वहन कर सकेंगे।

वहीं अपनी बेटियों की पढ़ाई का खर्चा भी उठा सकेंगी, लेकिन दुबई आकर पता चला की उनके केरल में रहने वाले उनके पति बीमार पड़ गये है और जो नौकरी थी वो उसमें भी धोखा हुआ। ऐसे में मजबूरन बाद में बिजिमोल को फिर एक दोस्त की जगह पर शरण लेनी पड़ी।

जब दुबई में फंसी इस महिला ने विडियो कॉल पर देखा बीमार पति को म'रते हुए

वहीं इसी बीच 23 मार्च को उनके पति का नि’धन ही गया। बिजिमोल ने बताया कि, जब वह एक दिन वीडियो कॉल पर उनसे बात कर रहा था। मैंने बेबसी से उन्हें अपनी आँखों के सामने गिरते और म’रते देखा, इसी के साथ बिजिमोल ने ये भी बताया कि उसने अपने भतीजों द्वारा किए गए अपने पति के दाह सं’स्कार को भी देखा। उन्होंने कहा कि उनकी तीन बेटियों को केरल सरकार द्वारा एक बाल कल्याण केंद्र में ले जाया गया।

बिजिमोल ने बताया कि केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, स्वास्थ्य और समाज कल्याण मंत्री K.K. Shailaja और NORKA Roots CEO  हरिकृष्णन नमबोथिरी ने हर तरह की सहायता देने का वादा किया। यहीं वजह रही कि बीते गुरुवार को अब मिशन वंदे के तहत वे भारत वापस लौट चुकी है। इस महिला ने इस मदद को लेकर सभी का धन्यवाद किया है। आपको बता दें, भारत सरकार द्वारा चलाए गए इस मिशन वंदे भारत के तहत कई लोग ऐसे है जिनकी कहानी काफी दर्दनाक है।