Placeholder canvas

हवाई जहाज में जन्म लेने वाले बच्चे की नागरिकता और जन्म स्थान क्या होगा, जानिए यहां

आजकल के समय में हर शख्स अपना समय बचाने के लिए हवाई यात्रा करते हैं। लेकिन कई बार खबर आई है कि हवाई यात्रा के दौरान महिला ने बच्चे को जन्म दिया है। इस दौरान कई लोगों के मन में सवाल उठता है कि फ्लाइट में पैदा होने  वाले बच्चे का जन्म स्थान क्या होता है और वो किस देश का नागरिक होगा। क्या उस बच्चे के पास उस देश की नागरिकता होगी, जिस देश से फ्लाइट ने उड़ान भरा या फिर उस देश की नागरिकता मिलेगी, जिस देश में फ्लाइट लैंड होगी।

इस सवाल का जवाब जितनी गहराई से खोजने की कोशिश की जाएगी, उतना ही मुश्किल होता जाएगा क्योंकि दुनिया की ज्यादातर देशों में इस तरह जन्म लेने वाले शिशु के लिए नागरिकता का कोई नियम ही नहीं है।

हवाई जहाज में जन्म लेने वाले बच्चे की नागरिकता और जन्म स्थान क्या होगा, जानिए यहां

 

इंटरनेशनल हवाई यात्रा के नियमों के मुताबिक, अगर 7 माह से अधिक कोई गर्भवती महिला है तो उसे विमान में बैठने की अनुमति नहीं मिलती है। लेकिन अगर गर्भवती महिला हवाई यात्रा करती है और इस दौरान फ्लाइट के अंदर सफलतापूर्वक प्रसव हो जाता है तो संयुक्त राज्य अमेरिका देश द्वारा बनाए गये नियम के अनुसार, कोई भी बच्चा, जो अमेरिका की जमीन, आसमान या फिर अमेरिका के क्षेत्र में पैदा हुआ है उसे अमेरिका का नागरिक माना जाता है। उसे अमेरिका में मिट्टी का अधिकार प्राप्त है जो अमेरिका की नागरिकता का प्रमाण है।

वहीं अमेरिका में फ्लाइट में जन्म लेने वाले बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र बनाया जाता है। जिसमें स्पष्ट रुप से लिखा जाता है कि बच्चे का जन्म हवाई जहाज में हुआ था।

हवाई जहाज में जन्म लेने वाले बच्चे की नागरिकता और जन्म स्थान क्या होगा, जानिए यहां

इसी के साथ व्यवहारिक तौर पर नवजात शिशु के पिता जिस देश में निवास करते हैं। ऐसा होने पर अपने देश वापस लौट जाते हैं और वहां की किसी अस्पताल से उसका जन्म प्रमाण पत्र निकलवा लेते हैं। इस तरह ज्यादातर देशों में हवाई जहाज में जन्म लेने वाले बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र और नागरिकता की समस्या को सॉल्व कर लिया जाता है।

आपको बता दें, अभी तक कई सारे मामले सामने आ चुके हैं जब बच्चे का जन्म फ्लाइट में हुआ है।