Placeholder canvas

Kuwait में आज सस्ता हुआ सोना, जानिए भारतीय रूपए में कितना पड़ेगा 22 और 24 कैरेट Gold का दाम

Kuwait Gold Rate: कुवैत में आज, 23 अप्रैल को सोने के नए रेट्स जारी किए हैं। पिछले दिन के मुकाबले आज सोने के दाम में थोड़ी कमी देखने को मिली है। ऐसे में अगर प्रवासी या नागरिक सोने, गहने की खरीदारी करने जा रहे हैं तो उसके पहले यहां सोने का ताजा भाव जरूर देख ले।

कुवैत में आज क्या चल रहा गोल्ड का रेट

Kuwait में आज सस्ता हुआ सोना, जानिए भारतीय रूपए में कितना पड़ेगा 22 और 24 कैरेट Gold का दाम

मिली जानकारी के मुताबिक, आज, 23 अप्रैल को कुवैत में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम 19.10 कुवैती दिनार (भारतीय रुपए 4772.59) है। वहीं 22 कैरेट प्रति ग्राम सोने के दाम की कीमत 18.55 कुवैती दिनार (भारतीय रुपए 4635.16) है।

इसके अलावा 21 कैरेट प्रति ग्राम सोने की कीमत 16.68 कुवैती दिनार (भारतीय रुपए 4167.90) और 18 कैरेट प्रति ग्राम सोने की कीमत 14.29 कुवैती दिनार (भारतीय रुपए 3570.70) चल रही है।

गौरतलब है कि बीते 21 अप्रैल, जहां 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 19.70 कुवैती दिनार थी तो आज इसमें गिरावट होकर 19.100 कुवैती दिनार हो चुकी है।

जानिए भारत में आज क्या चल रहा सोने का रेट

Kuwait में आज सस्ता हुआ सोना, जानिए भारतीय रूपए में कितना पड़ेगा 22 और 24 कैरेट Gold का दाम

कुवैत के अलावा अगर भारत में सोने ताजा भाव की बात करें तो आज इसमें कमी देखने को मिल रही है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार जहां 18 अप्रैल को सोना का भाव 53,590 रुपए था तो अब इसमें कमी होकर 23 अप्रैल को सोने का भाव 52474 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। यानी इस हफ्ते इसकी कीमत 1116 रुपए कम हुई है।

सिर्फ सोना ही नहीं चांदी के दाम में गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार  इस हफ्ते की शुरुआत में ये 69910 रुपए पर थी जो अब 66685 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। यानी इस हफ्ते इसकी कीमत 3225 रुपए कम हुई है।

सोने की शुद्धता की पहचान कैसे करें

Kuwait में आज सस्ता हुआ सोना, जानिए भारतीय रूपए में कितना पड़ेगा 22 और 24 कैरेट Gold का दाम

आपको दें कि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, हालांकि 24 कैरेट सोने की जूलरी नहीं बन सकती है। ऐसे में ज्यादातर सोने के गहने बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का यूज करते हैं। मालूम हो कि 22 कैरेट सोने में 91.66 फीसदी सोना होता है। दरअसल 22 कैरेट सोने के साथ 2 कैरेट कोई और मेटल मिक्स किया गया है, ताकि गहने में मजबूती लाई जा सके।

जूलरी में शुद्धता को लेकर हॉलमार्क से जुड़े 5 तरह के निशान होते हैं। अगर 22 कैरेट की जूलरी होगी तो उसमें 916 लिखा होता है। इसके अलावा 21 कैरेट की जूलरी पर 875 और 18 कैरेट की जूलरी पर 750 लिखा होता है। वहीं अगर जूलरी 14 कैरेट की होगी तो उसमें 585 लिखा होगा।