Placeholder canvas

Kuwait में आज सस्ता हुआ सोना, जानिए भारतीय रूपए में कितना पड़ेगा 22 और 24 कैरेट Gold का दाम

Kuwait Gold Rate Today: कुवैत में आज, 7 अप्रैल को सोने के नए रेट्स जारी किए हैं। पिछले दिन के मुकाबले आज सोने के दाम में थोड़ी कमी देखने को मिली है। ऐसे में अगर प्रवासी या नागरिक सोने, गहने की खरीदारी करने जा रहे हैं तो उसके पहले यहां सोने का ताजा भाव जरूर देख ले।

कुवैत में आज क्या चल रहा गोल्ड का रेट

Kuwait में आज सस्ता हुआ सोना, जानिए भारतीय रूपए में कितना पड़ेगा 22 और 24 कैरेट Gold का दाम

मिली जानकारी के मुताबिक, आज, 7 अप्रैल को कुवैत में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम 19.100 कुवैती दिनार (भारतीय रुपए 4761.02) है। वहीं 22 कैरेट प्रति ग्राम सोने के दाम की कीमत 18.300 कुवैती दिनार (भारतीय रुपए 4561.60) है। इसके अलावा 21 कैरेट प्रति ग्राम सोने की कीमत 16.630 कुवैती दिनार (भारतीय रुपए 4145.33) और 18 कैरेट प्रति ग्राम सोने की कीमत 14.255 कुवैती दिनार (भारतीय रुपए 3553.32) चल रही है।

गौरतलब है कि बीते दिन जहां 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 19.950 कुवैती दिनार थी तो आज इसमें गिरावट होकर 19.100 कुवैती दिनार हो चुकी है।

जानिए भारत में आज क्या चल रहा सोने का रेट

Kuwait में आज सस्ता हुआ सोना, जानिए भारतीय रूपए में कितना पड़ेगा 22 और 24 कैरेट Gold का दाम

कुवैत के अलावा अगर भारत में सोने ताजा भाव की बात करें तो आज इसमें बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। आज भारत में 999 प्योरिटी वाला सोना 51630 रुपये में बिक रहा है, जबकि 999 प्योरिटी वाली चांदी के दाम बढ़कर 66074 रुपये प्रति किलो हो गए हैं।

ibjarates के अनुसार, आज 995 शुद्धता वाला दस ग्राम सोना 51423 रुपये में बिक रहा है, जबकि 916 प्योरिटी वाला गोल्ड 47293 रुपये में मिल रहा। इसके अलावा, 750 शुद्धता का सोना 38723 रुपये में पहुंच गया है।

सोने की शुद्धता की पहचान कैसे करें

Kuwait में आज सस्ता हुआ सोना, जानिए भारतीय रूपए में कितना पड़ेगा 22 और 24 कैरेट Gold का दाम

आपको दें कि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, हालांकि 24 कैरेट सोने की जूलरी नहीं बन सकती है। ऐसे में ज्यादातर सोने के गहने बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का यूज करते हैं। मालूम हो कि 22 कैरेट सोने में 91.66 फीसदी सोना होता है। दरअसल 22 कैरेट सोने के साथ 2 कैरेट कोई और मेटल मिक्स किया गया है, ताकि गहने में मजबूती लाई जा सके।

जूलरी में शुद्धता को लेकर हॉलमार्क से जुड़े 5 तरह के निशान होते हैं। अगर 22 कैरेट की जूलरी होगी तो उसमें 916 लिखा होता है। इसके अलावा 21 कैरेट की जूलरी पर 875 और 18 कैरेट की जूलरी पर 750 लिखा होता है। वहीं अगर जूलरी 14 कैरेट की होगी तो उसमें 585 लिखा होगा।