Placeholder canvas

Kuwait में सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों में 68,000 से अधिक प्रवासी की उम्र है 60 वर्ष अधिक

कुवैत में 60 वर्ष से अधिक उम्र के लगभग 68,000 प्रवासी सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों में काम करते हैं इनमें से 27,600 लोग 65 वर्ष से अधिक उम्र के हैं और इस बात की जानकारी हाल के आंकड़ों में मिली है। इनमें से 27,600 लोग 65 वर्ष से अधिक उम्र के हैं।

जानकारी के अनुसार, कुवैत में 60 से अधिक उम्र के 5,000 से अधिक पुरुष और महिलाएं सरकार में काम करते हैं। इनमें से 3,643 की उम्र 60 से 64 साल के बीच है, जबकि 1,397 की उम्र 65 साल से अधिक है। 60 साल से अधिक उम्र के कुल 63,000 पुरुष और महिलाएं निजी क्षेत्र में काम करते हैं। , जिनमें से 36,700 की आयु 60 से 64 वर्ष है, और 26,200 की आयु 65 वर्ष से अधिक है।

आपको बता दें, कुवैत में सरकार द्वारा लिए गए फैसले के बाद 60 वर्ष से अधिक आयु वाले प्रवासियों की मुश्किलें बढ़ चुकी है। सरकार हाई स्कूल की डिग्री या उससे कम डिग्री वाले प्रवासियों के वीजा रिन्यू करने के लिए तमाम मुश्किलें बढ़ा दी है, हालांकि संभावना है कि सरकारी कर्मचारियों को निर्णय में शामिल नहीं किया जाएगा, स्थानीय मीडिया ने बताया।

Kuwait में सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों में 68,000 से अधिक प्रवासी की उम्र है 60 वर्ष अधिक

दरअसल, स्थानीय मीडिया ने जानकारी दी है कि निजी क्षेत्र के कामगारों के लिए, यह संभावना है कि उन्हें परमिट को रीन्यू करने की अनुमति तब तक दी जाएगी, जब वो देश में रहने के लिए एक महीने में 166 कुवैती दीनार का भुगतान करेंगे।

यह स्पष्ट नहीं है कि यह पैसे कामगारों की तरफ से दिए जाएंगे या फिर उस कंपनी से, जिसमें कर्मचारी काम कर रहा हो। जानकारी के अनुसार, 1 जनवरी, 2021 से, कुवैत ने 60 वर्ष से अधिक आयु के और हाई स्कूल की डिग्री या उससे कम रखने वाले गैर-कुवैतियों के निवास परमिट के नवीनीकरण को रोकने का निर्णय लिया है, हालांकि यह निर्णय वर्ष की शुरुआत में प्रभावी हो गया था, लेकिन इसके बावजूद कई लोगों को इस बात की उम्मीद थी कि वर्क परमिट को रिन्यू फिर से शुरू हो जाएगा और निर्णय में बदलाव किया जाएगा।

इसी के साथ कई लोगों ने इस कदम की आलोचना की, इसे अतार्किक और भेदभावपूर्ण बताया क्योंकि कुवैत में रहने वाले और इसके विकास में योगदान देने वाले हजारों लोगों और उनके परिवारों को बाहर जाने पर मजबूर होना पड़ रहा। जारी किए गए आंकड़े बताते हैं कि लगभग 86,000 निवासी इस फैसले से प्रभावित हैं।

आपको बता दें, केंद्रीय सांख्यिकी प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के आधार पर सार्वजनिक क्षेत्र में काम कर रहे 65 वर्ष से अधिक आयु के लगभग 1,800 प्रवासी है।