Placeholder canvas

कुवैत में आज जारी हुए Gold के नए रेट्स, जानिए भारतीय रूपए में कितना पड़ेगा 22 और 24 कैरेट के दाम

Kuwait Gold Rate: कुवैत में आज, 3 जनवरी को सोने के नए रेट्स जारी किए हैं। पिछले दिन के मुकाबले आज सोने के दाम में थोड़ी कमी देखने को मिली है। ऐसे में अगर प्रवासी या नागरिक सोने, गहने की खरीदारी करने जा रहे हैं तो उसके पहले यहां सोने का ताजा भाव जरूर देख ले।

कुवैत में आज क्या चल रहा गोल्ड का रेट (Kuwait Gold Rate)

Kuwait Gold Rate

मिली जानकारी के मुताबिक, आज, 3 जनवरी को कुवैत (Kuwait Gold Rate) में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम 17.900 कुवैती दिनार ( भारतीय रुपए 4398.87) है। वहीं 22 कैरेट प्रति ग्राम सोने के दाम की कीमत 17.300 कुवैती दिनार ( भारतीय रुपए 4251.43) है। इसके अलावा 21 कैरेट प्रति ग्राम सोने की कीमत 16.50 कुवैती दिनार ( भारतीय रुपए 4054.83) और 18 कैरेट प्रति ग्राम सोने की कीमत 14.15 कुवैती दिनार ( भारतीय रुपए 3477.32) चल रही है।

जानिए भारत में आज क्या चल रहा सोने का रेट

कुवैत में आज जारी हुए Gold के नए रेट्स, जानिए भारतीय रूपए में कितना पड़ेगा 22 और 24 कैरेट के दाम

कुवैत के अलावा अगर भारत में सोने ताजा भाव की बात करें तो हफ्ते के पहले दिन भारतीय सर्राफा बाजार में आज, 3 जनवरी 2022 की सुबह सोने के दामों में उछाल देखने को मिली है। आज बीते दिन की तुलना में दस ग्राम सोने के दाम बढ़कर 48279 रुपये हो गए हैं।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, 3 जनवरी की सुबह जारी हुई कीमत के अनुसार, 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने के रेट में 196 रुपये की उछाल आई है। इसके साथ ही 24 कैरेट सोने का रेट बढ़कर 48279 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।

सोने की शुद्धता की पहचान कैसे करें

कुवैत में आज जारी हुए Gold के नए रेट्स, जानिए भारतीय रूपए में कितना पड़ेगा 22 और 24 कैरेट के दाम

आपको दें कि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, हालांकि 24 कैरेट सोने की जूलरी नहीं बन सकती है। ऐसे में ज्यादातर सोने के गहने बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का यूज करते हैं। मालूम हो कि 22 कैरेट सोने में 91.66 फीसदी सोना होता है। दरअसल 22 कैरेट सोने के साथ 2 कैरेट कोई और मेटल मिक्स किया गया है, ताकि गहने में मजबूती लाई जा सके।

जूलरी में शुद्धता को लेकर हॉलमार्क से जुड़े 5 तरह के निशान होते हैं। अगर 22 कैरेट की जूलरी होगी तो उसमें 916 लिखा होता है। इसके अलावा 21 कैरेट की जूलरी पर 875 और 18 कैरेट की जूलरी पर 750 लिखा होता है। वहीं अगर जूलरी 14 कैरेट की होगी तो उसमें 585 लिखा होगा।