Placeholder canvas

कुवैत में कामगारों और निवासियों के लिए आयी खुशखबरी, Eid Al Adha पर मिलेगी इतने दिन की लंबी छुट्टी

कुवैत से एक बड़ी खबर सामने आई है और यह खबर Arafat और ईद अल-अज़हा के त्यौहार को लेकर है। दरअसल, Arafat और ईद अल-अज़हा के त्यौहार के दिन आधिकारिक अवकाश रविवार 18 जुलाई से शुरू होगी और 22 जुलाई गुरुवार को समाप्त होगी। ऐसे में कुवैत में रहने वाले कामगार और निवासी को 5 दिन की लंबी छुट्टी मिलेगी।  इस बात की जानकारी कुवैती कैबिनेट ने दी है।

कैबिनेट के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के अनुसार, Arafat और ईद अल-अज़हा के त्यौहार के दिन आधिकारिक अवकाश रविवार 18 जुलाई से शुरू होगी  और 22 जुलाई गुरुवार को समाप्त होगी। वहीं इस त्यौहार के दिन सभी राज्य निकाय और मंत्रालय आधिकारिक अवकाश के दौरान परिचालन बंद रहेंगे।

Eid Al Adha दो प्रमुख त्योहारों में से एक है, और यह सभी मुसलमानों द्वारा मनाया जाने वाला त्यौहार है। यह मक्का की तीर्थयात्रा के समापन का प्रतीक है, जिसे हज के रूप में जाना जाता है।

कुवैत में कामगारों और निवासियों के लिए आयी खुशखबरी, Eid Al Adha पर मिलेगी इतने दिन की लंबी छुट्टी

बकरीद को ईद-उल-अजहा, ईद-उल-जुहा, बकरा ईद, के नाम से जाना जाता है। इस्लामिक कैलेंडर के मान्यता अनुसार, हर साल बकरीद 12वें महीने की 10 तारीख को मनाई जाती है। यह रमजान माह के खत्म होने के लगभग 70 दिनों के बाद मनाई जाती है।

बकरीद के दिन मुस्लिम समुदाय के लोग साफ-पाक होकर ईदगाह मे नमाज पढ़ते हैं। नमाज के बाद कु’र्बा’नी दी जाती है। ईद के मौके पर लोग अपने रिश्तेदारों और करीबों लोगों को ईद की मुबारकबाद देते हैं। ईद की नमाज में लोग अपने लोगों की सलामती की दुआ करते हैं। एक-दुसरे से गले मिलकर भाईचारे और शांति का संदेश देते हैं। बाजारों में भी रौनक दिखाई देती है।