Placeholder canvas

कुवैत में कामगारों के लिए आयी खुशखबरी, 21 अक्टूबर को ईद मिलाद अल नबी पर मिलेगी छुट्टी

कुवैत में 21 अक्टूबर, 2021 को eid milad al nabi की छुट्टी दी जायेगी, हालांकि वैसे यह eid milad al nabi 18 अक्टूबर को है मगर छुट्टी कामगारों 21 को ही दी जायेगी.

मुसलमान पैगंबर हजरत मोहम्मद के जन्म की खुशी में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी मनाते हैं। सुन्नी मुसलमान इस दिन हजरत मोहम्मद के पवित्र वचनों को पढ़ते हैं और याद करते हैं। वहीं, शिया मुसलमान मोहम्मद को अपना उत्तराधिकारी मानते हैं। हजरत मुहम्मद के जन्मदिन को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के नाम से मनाया जाता है।

ALSO READ: भारत और कुवैत के बीच नए उड़ानों की घोषणा, अक्टूबर माह का जारी हुए पूरा फ्लाइट शेड्यूल

मीलाद उन-नबी इस्लाम धर्म के मानने वालों के कई वर्गों में एक प्रमुख त्यौहार है। अरबी भाषा में ‘मौलिद-उन-नबी’ का मतलब है हज़रत मुहम्मद का जन्म दिन है। यह त्यौहार 12 रबी अल-अव्वल को मनाया जाता है मीलाद उन नबी दुनिया का सबसे बड़ा जश्न माना जाता है।

कुवैत में कामगारों के लिए आयी खुशखबरी, 21 अक्टूबर को ईद मिलाद अल नबी पर मिलेगी छुट्टी

वहीं कुवैत के अलावा UAE में छुट्टी 21 अक्टूबर को पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिन के अवसर दी जा रही है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार, 21 अक्टूबर को पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिन के अवसर पर सार्वजनिक क्षेत्र के लिए छुट्टी की घोषणा की गई है।

फेडरल अथॉरिटी फॉर गवर्नमेंट ह्यूमन रिसोर्सेज ने रविवार को घोषणा करते हुए कहा कि गुरुवार, 21 अक्टूबर को पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिन के अवसर पर छुट्टी होगी। वहीं फेडरल अथॉरिटी फॉर गवर्नमेंट ह्यूमन रिसोर्सेज ने जानकारी देते हुए ये भी कहा कि पैगंबर मोहम्मद (PBUH) का जन्मदिन रबी अल अव्वल के 12 वें दिन मनाया जाता है। अरबी में, छुट्टी को ईद अल मौलिद अल नबावी के रूप में जाना जाता है। वहीं इस मौके पर छुट्टी है और रविवार 24 अक्टूबर को काम फिर से शुरू होगा।

ALSO READ: Prophet’s birthday: दुबई समेत पूरे अमीरात में सार्वजनिक क्षेत्र के लिए हुई छुट्टी की घोषणा

प्राधिकरण ने इस अवसर पर राष्ट्रपति महामहिम शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान, महामहिम शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम, उपराष्ट्रपति, प्रधान मंत्री और दुबई के शासक; महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान, अबू धाबी के क्राउन प्रिंस और यूएई सशस्त्र बलों के उप सर्वोच्च कमांडर, और सुप्रीम काउंसिल के सदस्य और अमीरात के शासक, साथ ही साथ यूएई और अरब और इस्लामिक राष्ट्रों के लोग के लिए कामना करी।