Placeholder canvas

कुवैत में रहा सबसे गर्म दिन, 53.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तापमान

कुवैत से एक बड़ी खबर सामने आई है और ये खबर यहाँ के मौसम को लेकर है। दरअसल, मौसम विभाग ने जानकारी दी कि कुवैत के कुछ इलाकों में पिछले दो दिनों से तापमान 53.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

कुवैत के मौसम विभाग ने जानकारी दी कि रविवार को तापमान में गिरावट आने की संभावना है और यह 48 से 49 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

कुवैत में रहा सबसे गर्म दिन, 53.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तापमान

इसी के साथ मौसम विभाग ने ये भी जानकारी दी है कि वर्तमान तापमान छाया में दर्ज किया जाता है क्योंकि मौसम विभाग सीधे सूर्य के प्रकाश के तहत तापमान की गणना नहीं करता है, लेकिन वाहनों और अन्य उपकरणों में तापमान दिन के दौरान 65 से 70 डिग्री सेल्सियस के बीच होता है।

इससे पहले हाल ही में पूरी दुनिया में सबसे अधिक तापमान कुवैत के नवासिब शहर का दर्ज किया है और यह पारा 53.2 डिग्री सेल्सियस है। अमेरिका के अल डोराडो के मुताबिक, कुवैत दुनिया में सबसे अधिक गर्म स्थान है। अल डोराडो दुनिया के तमाम देशों के मौसम विभाग से आंकड़े एकत्र करता है और उसी के आधार पर ये रिपोर्ट जारी करता है।