Placeholder canvas

कुवैत में बढ़ा तापमान, घर से निकलने से पहले जान लीजिए कैसा है आज मौसम का हाल!

Kuwait: कुवैत के मौसम में बीते कुछ दिनों में बड़ा बदलाव देखा जा रहा है। देश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम काफी ज्यादा गर्म देखने को मिल रहा है। इसी बीच अब कुवैत के मौसम विभाग ने एक बड़ी घोषणा करी है और ये घोषणा मौसम में होने वाले बदलाव को लेकर है।

दरअसल अल-राय दैनिक के अनुसार, कुवैत और दोहा शहर दुनिया भर की 143 राजधानियों की सूची में सबसे ऊपर हैं, जहां पर बीते दिन उच्चतम तापमान दर्ज किया गया।

कुवैत में बढ़ा तापमान, घर से निकलने से पहले जान लीजिए कैसा है आज मौसम का हाल!

जलवायु और मौसम मामलों में अपडेट देने वाले नॉर्वेजियन टाइम एंड डेट वेबसाइट ने जानकारी दी है कि कुवैत और दोहा में 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आज रात तापमान 32 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं तेज हवाएं 24 किमी / घंटा की रफ्तार से चलने की भी उम्मीद है। रियाद में जहां 45 और बगदाद में 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मौसम विभाग के आंकड़ों से पता चला है कि अब्दाली और जाहरा में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

गर्मी के चलते ही अब कामगारों के लिए PAM ने भी घोषणा कर दी है। हर साल की तरह इस साल भी भीषण गर्मी शुरू होते ही श्रमिकों के काम करने के घंटों में बदलाव कर दिया जाता है।

बता दे कि 3 महीने तक यानी कि 1 जून से 31 अगस्त तक धुप में काम करने वाले सभी कामगार 1 बजे से शाम 4 बजे के बीच कम करने पर रोक लगा दिया जाता है.क्यूंकि उस वक़्त धुप की किरने काफी तेज़ होती हैं। 1 जून से यह कानून लागू कर दिया गया है।