जानिए दुनिया के किन देशों में मिलता है सबसे सस्ता सोना, भारत से कम दाम; लिस्ट में UAE का भी नाम

Gold हर किसी शख्स के लिए जिंदगी में बेहद ही अहमियत रखता है। आमतौर पर हर देश में Gold के कीमत में अलग अलग देखने को मिलती है। ऐसे में आज हम आपको दुनिया के उन देशों के बारे में बताएंगे, जहां पर आपको भारत से Gold सस्ता मिल सकता है।
संयुक्त अरब अमीरात
दुनिया में कई ऐसे देश मौजूद है जहां पर भारत से तुलना करने पर काफी कम पैसों में Gold मिलता है। दुबई का नाम कानों में पड़ते ही दिमाग में Gold की खरीदारी की बात आ जाती है।
यूएई में स्थित दुबई में दियारा नाम की एक ऐसी जगह है जहां गोल्ड साउथ एरिया गोल्ड शॉपिंग हब मौजूद है। इसके अतिरिक्त गोल्ड एवं डायमंड पार्क, जोयलुकास और माला बार जैसे मार्केट हैं जहां पर कोई भी जाकर आरामदायक तरीके से कम दामों में Gold की खरीद कर सकता है।
ये भी पढ़ें- Dubai में Gold खरीदने का सुनहरा मौका, 1 दिरहम तक सस्ता हुआ सोना, जानिए भारतीय रूपए में ताजा रेट
थाईलैंड
सस्ती कीमत में Gold की खरीदानी करने वाले लोगों के लिए थाईलैंड देश का बैंकॉक भी बेहतरीन जगह है। यहां पर आपको बहुत ही कम दाम में सोने की खरीदारी करने का मौका मिलता है।
थाईलैंड में Gold की गुणवत्ता भी काफी अच्छी होती है। बैंकॉक की चाइना टाउन स्थित यावोरात रोड सोने के खरीदारों के लिए सबसे अच्छी जगह मानी जाती है। यहां पर ग्राहकों को काफी संख्या में सोने की दुकानें मिलेंगी।
हांगकांग
हॉन्गकॉन्ग Gold खरीदने के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है। क्योंकि हांगकांग पूरे विश्व में शॉपिंग हब के लिए जाना पहचाना जाता है। मगर आप इस बात को जानकर हैरान रह जाएंगे कि यहां पर सोने की कीमतें काफी कम है।
अगर बात करें हांगकांग के सोने की मार्केट की तो ये दुनिया का सबसे सक्रिय गोल्ड ट्रेडिंग मार्केट में से एक माना जाता है। हांगकांग के सोने के डिजाइन पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हैं।
स्विट्जरलैंड
स्विट्जरलैंड विश्व भर में अपनी डिजाइनर घड़ियों के लिए काफी प्रसिद्ध है। इसके साथ ही इस देश में गोल्ड का व्यापार भी अच्छा-खासा होता है। स्विट्जरलैंड की ज्यूरिक सिटी सोने के मार्केट के लिए फेमस है। जहां पर आपको हाथों से निर्मित डिजाइनर गहने आसानी से मिल जाएंगे।
भारत
अंत में अगर भारत के दक्षिणी राज्य केरल की बात करें तो यहां पर भी Gold की खरीदारी करने की इच्छा रखने वाले लोगों को काफी कम दामों में सोना मिल जाएगा। यहां पर भीमा ज्वैल्स, मालाबार गोल्ड और जोयालुक्कास जैसे कुछ स्थानों पर काफी कम दामों में सोना खरीदने का बढ़िया अवसर मिलता है।
यहां की खास बात यह है कि त्योहारों के सीजन में केरल के बाजारों की रौनक देखने वाली होती है। इसके अलावा यहां पर सबसे अधिक कारोबार पुराने गहनों को बदलकर नए गहने खरीदने का चलन काफी पुराना है।