Placeholder canvas

दुबई में फंसे कई भारतीय कामगारों का हाल बेहाल, घर वापसी की लगा रहे हैं गुहार

दुबई से एक बड़ी खबर सामने आई है और ये खबर दुबई में फंसे हुए 17 कामगारों को लेकर है। दरअसल, खबर है कि दुबई में भारत के 17 कामगार फंसे हुए हैं और यहां पर ये लोग बड़े ही बुरे ही हाल में जी रहे हैं। इन लोगों के पास पैसे नहीं जिसकी वजह से ये लोग स्वदेश नहीं लौट सकते हैं साथ ही खाने पीने की भी बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं इन मजदूरों ने वतन वापसी कराने की गुहार लगाई है।

जानकारी के अनुसार, दुबई में जो फंसे मजदूरों है वो विष्णुगढ़ के सारूकुदर के मोहन महतो, तालेश्वर महतो के अलावा डुमरी के लीलो महतो, सरिया लुतियानो के बंधन महतो, युगल महतो, जितेंद्र हांसदा, दशरथ महतो, संजय महतो, तालेश्वर महतो, दामा के तापेश्वर महतो, गोमियां स्थित सीधाबारा के भवनेश्वर तुरी, जयनाथ महतो, बोकारो स्थित मुंगो के सेवाचंद महतो, बगोदर के प्रतापपुर के भीम महतो, तिरला के हीरालाल महतो हैं। वहीं इन मजदूरों के साथ बिहार के चार मजदूर भी फंसे हैं। वहीं इन लोगों ने समाजसेवी सिकंदर अली से मोबाइल पर संपर्क कर वापस स्वदेश लौटने की मांग करी है।

दुबई में फंसे कई भारतीय कामगारों का हाल बेहाल, घर वापसी की लगा रहे हैं गुहार

इन सभी कामगारों को 15 नवंबर को दिल्ली से हवाई जहाज से टूरिस्ट वीजा पर दुबई के शारजाह भेजा गया था। वहीं इन सभी लोगों को एजेंट ने नौकरी दिलाने का वादा करके दुबई भेजा था। वहीं एजेंट के भरोसे दुबई गए मजदूरों 15 दिनों तक क्वारंटाइन किया गया और फिर बाद में उन्हें दो महीने तक कोई काम नहीं दिया गया।

मजदूरों के काम मांगने पर उन्हें शारजाह से अबुधाबी ले आया गया। वहां एक महीने के काम दिया गया और यहां पर कम करके उनको कुछ पैसे मिले लेकिन इन लोगों का ये पैसा  खाना खाने में खर्च हो गया। वहीं अब ये सभी कामगार अबुधाबी में बिना काम के एजेंट के ठिकाने पर फंसे हुए हैं। जिसके बाद ये लोग वापस आने की मदद मांग रहे हैं। वहीं  सामाजिक कार्यकर्ता सिकंदर अली ने उनके वतन वापसी कराने की कोशिश की जा रही है।