Placeholder canvas

दुबई की कई दुकानों पर लगा भारी जुर्माना, सामने आई ये बड़ी वजह

संयुक्त अरब अमीरात के सबसे अमीर शहर दुबई से एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दे कि दुबई की 5 दुकानों पर प्रशासन की तरफ से काफी भारी जुर्माना लगाया गया है। बात दरअसल ये है कि कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने और उस पर कंट्रोल पाने के लिए दुबई में हर जांच अभियान चलाए जा रहे है। इस जांच अभियान के दौरान ही दुबई की इन 5 दुकानों को लगाए गए प्रतिबंधो को तोड़ते हुए देखा और पाया गया है। इस बात की जानकारी खुद दुबई इकोनॉमी ने अपने ट्वीटर पर दी है।

दुबई इकोनॉमी के ट्वीट पर दी गई जानकारी के अनुसार 4 दुकानों के कर्मचारियों ने ड्यूटी के दौरान अपने चेहरे पर मास्क नहीं पहना हुआ था। इसके साथ ही बाकी लोगों के साथ सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन भी नहीं किया था। इन सभी लापरवाहियों के लिए चारों दुकानों को प्रशासन की तरफ से चेतावनी दी गई है।

दुबई की कई दुकानों पर लगा भारी जुर्माना, सामने आई ये बड़ी वजह

वहीं 787 कमर्शनल दुकानों को पूरी तरह से सुरक्षा के नियमों के मुताबिक पाए गए है। इन सभी 4 दुकानों के ऊपर प्रतिबंधों को तोड़ने का आरोप लगा हुआ है। बता दें कि संयुक्त अरब अमीरात में बढ़ रहे कोरोना वायरस के इंफेक्शन केस को देखते हुए पूरे UAE में एहतियाती सुरक्षा व्यवस्था को मद्देनजर रखते हुए इस जांच अभियान की शुरूआत की गई है। ताकि देश में लोगों से कोरोना वायरस के एहतियाती उपायों और नियमों का पालन किया गया है।

जानकारी के लिए बता दें कि इस जांच अभियान के तहत दुबई में अब तक कई रेस्टोरेंट, कैफे और दुकानों को बंद कर दिया गया है, इसके साथ ही उन रेस्टोरेंट, कैफे और दुकानों पर जुर्माना भी लगाया गया है। हाल ही में दुबई इकोनॉमी का कहा है की देश की सभी दुकानों, स्टोर और शॉपिंग मॉल्स में काम करने वाले लोगों को एहतियाती उपायों का पालन करना बहुत ही आवश्यक है।