Placeholder canvas

अबूधाबी के 18 हजार से ज्यादा कामगारों को मिली बची हुई सैलेरी, जानिए किस तरह हुआ समस्या का निदान

अबू धाबी में मानव संसाधन और अमीरात मंत्रालय (MOHRE) ने एक घोषणा करी है और ये घोषणा अबू धाबी में Dh300 मिलियन से अधिक श्रम विवादों के निपटारे को लेकर है।

मानव संसाधन और अमीरात मंत्रालय ने जानकारी देते हुए कहा कि 22 श्रम विवादों, जिसमें Dh300.6 मिलियन की अनपैड मजदूरी शामिल थी, को हल कर दिया है। यह सारे मामले जून 2020 और जून 2021 के बीच हल किए गए हैं।

अबूधाबी के 18 हजार से ज्यादा कामगारों को मिली बची हुई सैलेरी, जानिए किस तरह हुआ समस्या का निदान

सामूहिक श्रम विवादों के मामलें का निपटान  Supreme Arbitration Committee द्वारा जारी किए गए हैं। इस समिति की अध्यक्षता मानव संसाधन और अमीरात के मंत्री नासिर बिन थानी जुमा अल हमली द्वारा की गई थी। मिली जानकारी की मुताबिक, करीब 18,670 कामगारों के मामले निपटाए गए और उन्हें बची हुई सैलरी भी प्राप्त हुई।

आपको बता दें, समिति का गठन श्रम संबंधों के नियमन और श्रम विवादों के निपटारे में तेजी लाने के लिए किया गया है। इसको लेकर MOHRE की तरफ से कहा गया कि नामित समितियों ने सुनिश्चित करने के हिस्से के रूप में श्रमिकों और व्यापार मालिकों के बीच सौहार्दपूर्ण समाधान खोजने के लिए काम किया। मंत्रालय ने निजी क्षेत्र की कंपनियों से दोनों पक्षों के बीच हुए समझौतों के आधार पर कामगारों के वेतन का भुगतान समय पर करने का आह्वान किया।

इसी के साथ मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि प्रतिष्ठानों में कामगारों के कानूनी दायित्वों की पूर्ति, खास तौर पर उनके वेतन से संबंधित का ध्यान रखा जाता है, ताकि स्थिरता बनी रही, जिससे उत्पादकता में वृद्धि होगा।