Placeholder canvas

नए यूएई स्कूल कैलेंडर का हुआ ऐलान, यहां जानिए स्कूल वर्ष की शुरूआत और समाप्ति के साथ छुट्टी की पूरी डिटेल

कोरोना वायरस की वजह से सभी स्कूल बंद कर दिए गये थे ताकि इस वायरस के संक्रमण को फैलने से रोका जा सकें। वही इस बीच की यूएई सरकार ने स्कूलों को लेकर एक बड़ी घोषणा करी है।

दरअसल, UAE सरकार ने अगले तीन वर्षों 2022-2023 तक स्कूल कैलेंडर की घोषणा की है।  यूएई के उप प्रधान मंत्री और राष्ट्रपति के मामलों के मंत्री, शेख मंसूर बिन जायद अल नाहयान (Sheikh Mansour bin Zayed Al Nahyan) की अध्यक्षता में मिनिस्ट्रियल डेवलपमेंट काउंसिल ने सार्वजनिक और निजी स्कूलों के लिए वर्ष 2020-21, 2021-22 और 2022-23 के कैलेंडर को मंजूरी दी।

यूएई सरकार ने घोषणा करते हुए कहा कि इस निर्णय में स्कूल वर्ष की शुरुआत और समाप्ति, स्कूल के दिनों की संख्या और संयुक्त अरब अमीरात में सार्वजनिक और निजी दोनों स्कूलों के लिए सर्दियों और वसंत ब्रेक की तारीखों की जानकारी दी है।

इसी के साथ यूएई सरकार ने ये भी जानकारी दी है कि शैक्षणिक वर्ष 2020-2021,  30 अगस्त को शुरू हुआ है जबकि 2021-2022 स्कूल वर्ष 29 अगस्त, 2021 से शुरू होगा। स्कूल वर्ष 2022-2023, 28 अगस्त से शुरू होगा। वहीं प्रत्येक स्कूल वर्ष में दो ब्रेक और गर्मी की छुट्टी होगी।

नए यूएई स्कूल कैलेंडर का हुआ ऐलान, यहां जानिए स्कूल वर्ष की शुरूआत और समाप्ति के साथ छुट्टी की पूरी डिटेल

इसी के साथ दोनों 2020-21 और 2022-23 स्कूल वर्षों में कुल 188 स्कूल दिन होंगे, जबकि 2021-2022 में 186 स्कूल दिन होंगे। सार्वजनिक स्कूलों और यूएई शिक्षा मंत्रालय के पाठ्यक्रम का पालन करने वालों के लिए, प्रत्येक शैक्षणिक वर्ष के लिए न्यूनतम स्कूल 182 दिन का होगा।

आपको बता दें, इस कोरोना वायरस की वजह से अभी तक 8 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है साथ ही 2 करोड़ से ज्यादा लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं इस कोरोना वायरस की वजह से सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया था। ताकि बच्चों में इस विरुईस का संक्रमण ना फैले।

2021-2022 की अवधि के दौरान स्कूल कैंलेंडर की डिटेल

Winter break: December 12 to 30 in 2021

Spring break: March 27 to April 14, 2022

2022-2023 की अवधि के दौरान स्कूल कैंलेंडर की डिटेल

Winter break: December 11, 2022 to January 1, 2023

Spring break: March 26, 2023 to April 13, 2023