Placeholder canvas

New UAE weekend: दुबई के स्कूलों की टाइमिंग और छुट्टियों के समय में होगा बदलाव !

यूएई सरकार ने एतिहासिक निर्णय करते हुए अब सप्ताह में साढ़े चार दिन का कार्यदिवस कर दिया है। ऐसे में अब निवासियों को ढाई दिन का वीक ऑफ मिलेगा।

वहीं इसके बाद अब यूएई सरकार की तरफ से एक और बड़ा फैसला लिया है। दरअसल अब दुबई में स्कूल भी जारी किए गए साढ़े चार दिवसीय कार्य सप्ताह के नियम का पालन करेंगे।

दुबई के शिक्षा नियामक नॉलेज एंड ह्यूमन डेवलपमेंट अथॉरिटी (KHDA) ने ट्वीट किया कि “दुबई में निजी शिक्षा क्षेत्र कार्य सप्ताह पर हाल ही में यूएई सरकार के निर्णय के अनुरूप खुलेगा। हम एक सुचारु परिवर्तन सुनिश्चित करने के लिए अपने समुदाय के साथ मिलकर काम करेंगे।”

मिली जानकारी के मुताबिक, 1 जनवरी, 2022 से कर्मचारियों के लिए नया वीकेंड ऑफ का नियम प्रभावी होगा। घोषणा के अनुसार, सरकारी कर्मचारियों को हर सप्ताह ढाई दिन की छुट्टी मिलेगी।

कर्मचारी शुक्रवार को दोपहर 12 बजे तक काम करेंगे और शनिवार और रविवार के अलावा बाकी दिन की छुट्टी लेंगे। कार्य सप्ताह सोमवार से शुरू होगा और शुक्रवार दोपहर को समाप्त होगा।

यूएई

आपको बता दें, UAE ने गुरुवार-शुक्रवार से शनिवार-रविवार तक वीकेंड में परिवर्तन की घोषणा करी है जो कि 1 जनवरी, 2022 से प्रभावी है। वहीं इस हिसाब से 1 जनवरी, 2022 से एक नया साढ़े चार दिन का कार्य सप्ताह की प्रणाली की शुरुआत होगी और यह कदम संघीय सरकारी संस्थाओं पर लागू होता है, जिसमें सप्ताह के दौरान नए काम के घंटे होंगे।

जानकारी के अनुसार, सोमवार से गुरुवार कार्यदिवस सुबह 7:30 बजे शुरू होगा और दोपहर 3।30 बजे समाप्त होगा। शुक्रवार के काम का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक है। वहीं पूरे अमीरात में शुक्रवार का उपदेश और प्रार्थना दोपहर 1:15 बजे से होगी। सरकारी कर्मचारियों के पास शुक्रवार को घर से काम करने की व्यवस्था करने के साथ-साथ फ्लेक्सी-टाइम के आधार पर उनके काम के घंटों की व्यवस्था करने की छूट होगी।