Placeholder canvas

शारजाह में गैस सिलिंडर के ब्लास्ट होने से एक शख्स की हुई मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

शारजाह के अल सज्जा इलाके में एक विस्फोट हुआ है और इस विस्फोट की वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। दरअसल, शारजाह के अल सज्जा इलाके में खाना पकाने के गैस सिलेंडर में रिसाव के कारण स्क्रैप की दुकान पर विस्फोट हो गया और एक व्यक्ति की मौत हो गई और विस्फोट में एक शख्स अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना 28 दिसंबर को हुई थी। शारजाह के अल सज्जा इलाके में खाना पकाने के गैस सिलेंडर में रिसाव के कारण स्क्रैप की दुकान पर विस्फोट हो गया। वहीं इस हादसे में 2 लोग बुरी तरह घायल हो गये और इस दौरान इन दोनों घायल शख्स को अस्पताल में भर्ती किया गया जिसके बाद इन दोनों शख्स में एक शख्स की 2 जनवरी को मौत हो गयी। और उसके शरीर को 5 जनवरी को फोरेंसिक प्रयोगशाला में ले जाया गया।

वहीं 25 वर्षीय पीड़ित, F.M.M, पाकिस्तान से था। घायल व्यक्ति गंभीर हालत में है और अल कासिमी अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में है।

गल्फ न्यूज़ के मुताबिक, शॉप के मालिक, आर.एफ. ने इस मामले को लेकर जानकारी दी कि उनके दामाद [मृतक] 50 पाउंड के गैस सिलेंडर को काट रहे थे, ताकि इस गैस सिलेंडर को स्क्रैप के रूप में बेचा जा सकता था। उस समय उसका दोस्त उसके साथ चैट कर रहा था। फिर विस्फोट लगभग 8:15 बजे हुआ। मालिक ने कहा कि उसे अपने दामाद का फोन आया, जिसने उसे बताया कि वह जल रहा है और उसने एम्बुलेंस को फोन करने के लिए कहा। मालिक ने तुरंत राष्ट्रीय एम्बुलेंस से संपर्क किया। F.M.M. को गंभीर हालत में 10:35 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया। 2 जनवरी को शाम 5:45 बजे उनकी मृत्यु हो गई और उनका शरीर फॉरेंसिक प्रयोगशाला में चला गया। वहीँ अब  अल सज्जा पुलिस स्टेशन ने घटना की जांच शुरू कर दी है।