Placeholder canvas

दुबई का लड़का और कानपुर की लड़की, कोरोनाकाल में कुछ ऐसे हुआ निकाह

कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन की वजह से भारत में अभी तक कई शादी कैंसिल हो गयी है। वहीं इस लॉकडाउन के बीच एक अनोखी शादी देखने को मिली।

दरअसल, गुरुवार को लॉकडाउन के बीच कानपुर की तुबा ने दुबई के आसिम से ऑनलाइन निकाह किया। वहीं इस निकाह में घर के 20 लोग भी शामिल हुए। ये निकाह इसलिए ऑनलाइन हुआ क्योंकि बार-बार लॉकडाउन बढ़ने के कारण दोनों परिवारों ने तय किया कि लॉकडाउन के बीच 28 मई को ऑनलाइन निकाह कराया जाएगा। जिसके बाद निकाह की सभी तैयारी की गयी और ऑनलाइन निकाह हुआ।

गुरुवार को असद कमाल इराकी के जाजमऊ स्थित आवास में ऑनलाइन निकाह की रस्म पूरी हुई। निकाह के बाद तुबा को फोन पर परिजनों और दोस्तों ने बधाई दी। वहीं अब जैसे ही अब लॉकडाउन खुलेगा और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू हो जाएंगी तब तुबा की विदाई होगी और वह अपनी ससुराल दुबई चली जाएगी।

दुबई का लड़का और कानपुर की लड़की, कोरोनाकाल में कुछ ऐसे हुआ निकाह

 

इस निकाह को लेकर तुबा ने पिता से कहा है कि ऑनलाइन शादी होने से जो हमारा निकाह का खर्च बच गया है और अब इन बचे हुए पैसों को वो जरूरतमंदों में बांट दें। बता दें, जाजमऊ के बड़े टेनरी संचालक असद कमाल इराकी की बेटी तुबा का निकाह दुबई के वकील अहमद के पुत्र आसिम के साथ 12 अप्रैल को दुबई में होना तय हुआ था। लकिन लॉकडाउन के कारण ये निकाह ऑनलाइन करना पड़ा।

वहीं दूल्हे आसिम के पिता वकील अहमद की दुबई में कंस्ट्रक्शन कंपनी है। ये लोग मूलत: आजमगढ़ के निवासी हैं। आसिम ने कनाडा से बिजनेस मैनेजमेंट की डिग्री ली है और तुबा ने मिडिल यूनिवर्सिटी एसेक्स लंदन से मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री ली है।

आपको बता दें, भारत समेत कई देशों में कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन लगाया गया है। वहीं इस लॉकडाउन की वजह से कई लोगों की शैड कैंसिल हो गयी है क्योंकि वो लोग लॉकडाउन के कारण विदेशों में या ने राज्य में फंसे हुए हैं।