इस समय सभी देश कोरोना वायरस के कहर से जूझ रहे हैं। इस कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले अमेरिका, भारत और ब्राजील से सामने आए हैं। वहीं इस कोरोना कहर के बीच गल्फ देश ओमान ने एक बड़ी घोषणा करी है और ये घोषणा कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए की गयी है।
राज्य मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, ओमान देश ने रात के समय प्रतिबंध लागू करेगा और ये प्रतिबंध 11 से 24 अक्टूबर के बीच रहेगा। वहीं इस प्रतिबंध के दौरान दुकानों और सार्वजनिक स्थानों पर रात को बंद किए जायेंगे।
जानकारी के अनुसार, ये प्रतिबंध रात 8 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू होगा। राज्य मीडिया ने कहा कि इस प्रतिबंध के तहत राज्य के समुद्र तटों को भी बंद कर दिया जाएगा और इस बात की जानकारी ओमान न्यूज़ एजेंसी ने ट्वीट करके दी है।
اللجنة العليا المكلّفة ببحث آلية التعامل مع التطورات الناتجة عن انتشار فيروس كورونا تقرر منع الحركة وإغلاق جميع الأماكن العامة والمحلات التجارية من الساعة(8:00)الثامنة مساءً حتى الساعة (5:00)الخامسة صباحًا اعتبارًا من يوم الأحد ١١ أكتوبر وحتى يوم السبت ٢٤ أكتوبر.
— وكالة الأنباء العمانية (@OmanNewsAgency) October 9, 2020
ओमान न्यूज़ एजेंसी ने ट्वीट करके कहा है कि कोरोना वायरस के प्रसार से उत्पन्न घटनाक्रम से निपटने के लिए तंत्र की जांच करने वाली सर्वोच्च समिति ने आंदोलन को रोकने का फैसला किया और सभी सार्वजनिक स्थानों और दुकानों को शाम (8:00) से आठ बजे तक बंद कर दिया, रविवार (11 अक्टूबर) सुबह से, अक्टूबर, शनिवार से 24 तक।
इसी के साथ ओमान न्यूज़ एजेंसी ने एक और ट्वीट करके कहा है कि इसने पूरे नोटिस तक समुद्र तटों के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने और कुछ गतिविधियों को फिर से बंद करने का निर्णय लिया है जो पहले फिर से खोल दी गई थीं और निर्धारित आवश्यकताओं का अनुपालन नहीं किया था, और सक्षम अधिकारी बाद में अपने विवरण की घोषणा करेंगे और विभिन्न मीडिया आउटलेट में उल्लंघनकर्ताओं के नाम और फोटो प्रकाशित करेंगे।
आपको बता दें, इस कोरोना वायरस से अभी तक दुनियाभर के देशों में अभी तक 9 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है साथ ही 3 करोड़ से ज्यादा लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। वहीँ इस वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए ओमान ने ये बड़ा फैसला लिया है।