Placeholder canvas

Emirates से यात्री ने पूछा सवाल, क्या visit visa और नए परिवार वीजा पर कोई नई जानकारी है? जानिए जवाब

भारत से यूएई के लिए फ्लाइट सेवा एक बार फिर शुरू हो चुकी है। मौजूदा समय में देखा जा रहा है कि बड़ी तदाद में प्रवासी और कामगारों की वापसी अरब अमीरात हो रही है। इसमें वे लोग भी शामिल है, जो अरब अमीरात के अलग अलग हिस्सो में नौकरी करते हैं, लेकिन कोरोना की वजह से लगे यात्रा प्रतिबंध की वजह से अपने गृह देशों में फंस गए थे।

हालांकि यूएई अथारिटी की तरफ से मिले जानकारी के अनुसार, सिर्फ उन्हीं यात्रियों को यूएई जाने के लिए अनुमति मिलेगी, जिनके पास यूएई का वैध वीजा हो। लेकिन अब उम्मीद की जा रही है कि जैसे जैसे कोरोना की स्थिती में सुधार होगा। अन्य वीजा धारकों की भी अनुमति मिल सकेंगी।

वहीं इस बीच एक यात्री ने अमीरात एयरलाइन से सवाल किया कि भारत से यात्रा वीजा और नए परिवार वीजा के लिए कोई नई जानकारी है। क्या हमारे परिवार को भारत से लाना संभव है।

इस सवाल का जवाब देते हुए एयरलाइन ने कहा है कि इस समय हम भारत, नेपाल, नाइजीरिया, पाकिस्तान, श्रीलंका और युगांडा से संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा के लिए केवल GDRFA अनुमोदन वाले दुबई वीज़ा धारकों को ही स्वीकार कर सकते हैं। निवासियों के लिए यात्रा आवश्यकताओं पर किसी और अपडेट के लिए, कृपया यहां देखें https://bit।ly/37ypDRB

आपको बता दें,  मौजूदा नियम के अनुसार, अगर किसी यात्री के पास दुबई का वैध वीजा है तो वो सिर्फ दुबई एयरपोर्ट पर उतर सकते हैं। उन्हें अरब अमीरात के किसी अन्य हिस्से के एयरपोर्ट पर एंट्री नहीं मिलेगी। ठीक ऐसा ही अबूधाबी वीजा धारकों पर भी ये नियम लागू होता है। अबूधाबी वीजा धारक वाले यात्री सिर्फ अबूधाबी एयरपोर्ट पर उतर सकते हैं। उन्हें दुबई एयरपोर्ट पर उतरने की इजाजत नहीं है।