Placeholder canvas

अबूधाबी से भारत के लिए आज 3:15pm पर स्पेशल flight भरेगी उड़ान, AIRPORT पर पहुंचे लोग

भारत सहित कई देशों में कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन लगाया गया है। इस लॉकडाउन की वजह से कई लाख भारतीय नागरिक विदेशों में फंसे हुए हैं। जिन्हें अब मिशन वंदे भारत के तहत वापस लाया जा रहा है। वहीं इस बीच इस मिशन वंदे भारत के तहत एक विशेष विमान अबू धाबी से भारत के कोच्चि के लिए रवाना बस कुछ ही देर में होने वाली है। इसके लिए यात्री एयरपोर्ट पर पहुंच चुके हैं।

दरअसल, मिशन वंदे भारत के दूसरे चरण में UAE में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए एक विशेष विमान अबू धाबी से कोच्चि आने वाला है और ये विमान IX 0452 सोमवार को 3:15pm पर भारत के लिए उडान भरेगा। भारत में ये विमान 8:40pm पर कोच्चि एअरपोर्ट पर लैंड करेगा। वहीं कोच्चि एअरपोर्ट पर इन सभी लोगों की जाँच की सभी व्यवस्था की गयी है साथ ही इन सभी यात्रिओं के लिए 14 दिन के लिए आइसोलेशन की भी व्यवस्था करी गयी है।

वंदे भारत मिशन के दूसरे चरण में अमेरिका, दुबई, कनाडा, सऊदी अरब, इंग्लैंड, मलेशिया, ओमान, ऑस्ट्रेलिया, यूक्रेन, रूस, फ्रांस, सिंगापुर, कजाकिस्तान, जापान जर्मनी, इटली, नेपाल और बेलारूस में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाया जाएगा। वहीं दूसरे चरण 149 उड़ानों में 31 देशों से 30,000 और भारतीय लौट आएंगे।”

अबूधाबी से भारत के लिए आज 3:15pm पर स्पेशल flight भरेगी उड़ान, AIRPORT पर पहुंचे लोग

इससे पहले मिशन वंदे भारत के पहले चरण में 14 उड़ानों संचालित की गयी हैं। इस 14 उड़ानों के जरिये अभी तक 14,800 भारतीयों नागरिकों विदेशों से वापस लाना है और अभी तक 8,500 भारतीय वापस भारत आ चुके हैं।

आपको बता दें, इस कोरोना वायरस के कारण विदेशों से अपने देश आने के लिए अभी तक 3 लाख से ज्यादा लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। वहीं कोरोना वायरस से अभी तक 3 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है साथ ही 46 लाख से ज्यादा लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं जिसके बाद इस वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन लगाया गया है।