Placeholder canvas

6 महीने से ज्यादा UAE से बाहर रहने वालों लोगों के लिए आयी बड़ी खबर, 31 मार्च तक लौट सकते हैं वापस

दुबई के बजट वाहक फ्लाईदुबई ने यूएई के निवासी जो छह महीने से अधिक समय से देश से बाहर हैं उन लोगो के लिए एक अहम घोषणा करी है। दरअसल, दुबई फ्लाई दुबई ने अपनी वेबसाइट पर यात्रियों को जानकारी दी है कि यूएई के निवासी 31 मार्च तक लौटने की अनुमति है।

जानकारी के अनुसार, फ्लाई दुबई ने कहा है कि  अगर आप यूएई का निवासी वीजा रखते हैं और 180 दिनों से अधिक समय तक देश के बाहर रहते हैं, तो आपको 31 मार्च 2021 तक यूएई में प्रवेश करने की अनुमति होगी। वहीं भारत के राष्ट्रीय वाहक की बजट एयरलाइन, एयर इंडिया एक्सप्रेस (एआईई), जिसने संयुक्त अरब अमीरात और भारत के बीच COVID-19 महामारी के दौरान सबसे अधिक यात्रियों को वापस लाए हैं। उन्होने मंगलवार को सोशल मीडिया पर यह जानकरी दी है।

6 महीने से ज्यादा UAE से बाहर रहने वालों लोगों के लिए आयी बड़ी खबर, 31 मार्च तक लौट सकते हैं वापस

AIE ने दुबई जाने वाले यात्रियों को संबोधित एक ट्विटर पोस्ट में कहा, “यात्री, जो 180 से अधिक दिनों तक दुबई से बाहर रहे हैं, 31 मार्च 2021 के भीतर वापस आ सकते हैं। इसी के साथ इस ट्वीट में भारत के नागरिक उड्डयन मंत्रालय, इसके मंत्री और दुबई में भारतीय वाणिज्य दूतावास को टैग किया गया था।

वहीं एयरलाइन अधिकारी ने इस घोषणा को लेकर कहा है कि यात्रियों के लिए एयरलाइन की घोषणा से कई यूएई निवासियों को कई महीनों तक अपने घर में अटके रहने की बड़ी राहत की उम्मीद है। “यह कई लोगों की चिंता का विषय है जो 31 दिसंबर की समय सीमा समाप्त होने के बाद घर वापस आ गए थे। हमें खुशी है कि अधिकारियों ने समय सीमा बढ़ा दी है।

इसी के साथ वापसी को लेकर फ्लाईडूबाई ने अपनी वेसबाइट पर जानकारी दी है कि “यदि आप दुबई द्वारा जारी किया गया वैध निवास स्थान रखते हैं, तो सुनिश्चित करें कि आप दुबई के जनरल डायरेक्टरेट ऑफ रेजिडेंसी एंड फॉरेनर्स अफेयर्स (GDRFA) से अपनी फ्लाइट बुक करने से पहले दुबई लौटने के लिए स्वीकृति प्राप्त कर सकते हैं। दुबई जाने के लिए मंजूरी के बिना, आपको यात्रा के लिए स्वीकार नहीं किया जाएगा।  “यदि आप किसी अन्य अमीरात द्वारा जारी वैध निवास वीजा रखते हैं, तो आपको अपनी उड़ान की बुकिंग से पहले UAE [ICA के तहत UAE प्रवेश के लिए पोर्टल के माध्यम से] प्रवेश / पुनः प्रवेश की पुष्टि करने की आवश्यकता होगी। यदि आप संयुक्त अरब अमीरात में अपने प्रवेश / पुनः प्रवेश की पुष्टि नहीं करते हैं, तो आपको यात्रा के लिए स्वीकार नहीं किया जाएगा।