Placeholder canvas

UAE में कामगारों के लिए आयी अच्छी खबर; नई छुट्टी की हुई घोषणा, कंपनियां सैलरी भी नहीं काटेगी

यूएई के निजी और सार्वजनिक क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों और कामगारों के लिए छुट्टी की घोषणा हुई है और ये छुट्टी पैगंबर मोहम्मद (PBUH) के जन्मदिन के अवसर पर दी गयी है। दरअसल, मानव संसाधन और अमीरात मंत्रालय (MOHRE) ने जानकारी दी है कि गुरुवार, 21 अक्टूबर, पैगंबर मोहम्मद (PBUH) के जन्मदिन के अवसर पर निजी क्षेत्र के सभी कामगारों के लिए बिना सैलरी कटे अवकाश दिया जाएगा। इसी के साथ ये भी घोषणा करी है कि सार्वजनिक क्षेत्र के सभी कर्मचारियों के लिए एक सवैतनिक अवकाश होगा।

वहीं फेडरल अथॉरिटी फॉर गवर्नमेंट ह्यूमन रिसोर्सेज ने भी रविवार को एक घोषणा की और कहा कि रविवार 24 अक्टूबर को काम फिर से शुरू होगा और इस बात की जानकारी मानव संसाधन और अमीरात मंत्रालय (MOHRE) ने ट्वीट करके दी है।

UAE में कामगारों के लिए आयी अच्छी खबर; नई छुट्टी की हुई घोषणा, कंपनियां सैलरी भी नहीं काटेगी

इसी के साथ प्राधिकरण ने इस अवसर पर राष्ट्रपति महामहिम शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान, महामहिम शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम, उपराष्ट्रपति, प्रधान मंत्री और दुबई के शासक; महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान, अबू धाबी के क्राउन प्रिंस और यूएई सशस्त्र बलों के उप सर्वोच्च कमांडर, और सुप्रीम काउंसिल के सदस्य और अमीरात के शासक, साथ ही साथ यूएई और अरब और इस्लामिक राष्ट्रों के लोग के लिए कामना करी।

आपको बता दें, पैगंबर के जन्मदिन पर यह अवकाश उत्सव का कम और पालन का अधिक है। मुसलमानों को उपवास या कुरान पढ़कर आध्यात्मिक रूप से अल्लाह से जुड़ने के लिए दिन बिताने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। मुसलमान अल्लाह के दूत के जन्म की वर्षगांठ मनाते हैं। पैगंबर मोहम्मद का जन्म ग्रेगोरियन कैलेंडर के वर्ष 570 ईस्वी में मक्का, सऊदी अरब में हुआ था। मुसलमान इस्लामिक महीने रबी अल-अव्वल के 12 वें दिन मुहम्मद का जन्मदिन मनाते हैं, जो इस्लामिक वर्ष का तीसरा महीना है।