Placeholder canvas

16 अक्टूबर से यूएई में बदलेगा मौसम का मिजाज, होगी भारी बारिश!

यूएई के मौसम में बड़ा बदलाव होने वाला है और इस बात की जानकारी राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (NCM) ने दी है।राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (NCM) ने जानकारी दी है कि यूएई के मौसम में आने वाले समय में बदलने वाला है। यूएई के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (NCM) ने जानकारी देते हुए कहा था कि UAE में 16 अक्टूबर से बारिश का मौसम शुरू होने वाला है। इसी के साथ बारिश के कारण UAE का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

वहीँ इस बारिश के मौसम के शुरू होने पर अरब वासियों को छतरियों और रेनकोट को लेकर बाहर निकालना होगा। इसी के साथ अरब वासियों के लिए ये मौसम बड़ा ही खास होता है क्योकि वो लोग इस मौसम का इंतजार करते हैं इससे जुड़ी बारिश उनकी फसल उगाने में मदद करती है।

इससे पहले पिछले कुछ दिनों में देश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और ओलावृष्टि हुई है। हाल ही में यूएई के शवाका, अल मनाई, रास अल खैमाह में बुराक, फुजैरा में वाडी अल अश्वनी और माझा, शारजाह की ओर शेख खलीफा मार्ग जैसे क्षेत्रों में दोपहर के दौरान भारी बारिश हुई और इस बारिश कि तस्वीर और विडियो NCM द्वारा जारी भी की गयी थी।

आपको बता दें, राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (NCM) हर दिन UAE के मौसम के बदलाव की जानकारी देता है। इससे पहले भी राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (NCM) ने UAE के मौसम को कई जानकारी दे चुका है। वहीं राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (NCM) द्वारा मौसम का अपडेट मिलने पर यहां की पुलिस लोगों को मौसम को लेकर चेतावानी जारी करती है ताकि कोई भी सड़क दुर्घटना ना हो। वहीं अब राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (NCM) के दौरान हाल ही ही में UAE के मौसम में बड़ा बदलाव होगा और इस बदलाव में UAE में भारी बारिश होने वाली है।