Placeholder canvas

दुबई नगर पालिका ने करी घोषणा, रमजान के मौके पर पर्यटन स्थलों के समय में किया बदलाव

दुबई नगर पालिका ने एक बड़ी घोषणा करी है और ये घोषणा पवित्र महीने के दौरान पर्यटन स्थलों के लिए परिवर्तित समय को लेकर है।

दरअसल,  दुबई नगरपालिका ने शनिवार को रमजान के महीने के दौरान चार पर्यटन स्थलों के लिए उद्घाटन के घंटे की घोषणा करी है। दुबई नगरपालिका ने घोषणा करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए जानकारी दी कि  दुबई फ़्रेम, कुरानिक पार्क, चिल्ड्रन्स सिटी और दुबई सफारी पार्क हर दिन खुले समय पर खुले रहेंगे।

वहीं दुबई फ्रेम सुबह 11 से शाम 7 बजे तक खुला रहेगा। कुरानिक पार्क दोपहर 12 बजे से रात 11 बजे तक खुला रहेगा। हालांकि, द केव्स ऑफ मिरेर्स और ग्लास हाउस केवल दोपहर 12 से शाम 7 बजे तक खुले रहेंगे। इसी के साथ बच्चों का शहर दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक खुला रहेगा। वहीं दुबई सफारी पार्क सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक और शाम 6 बजे से 12 बजे तक खुलेगा।

आपको बता दें, रमजान के महीने में लोग पर्यटन स्थलों पर जाते हैं। वहीं इस समय सभी दुबई समत सभु देश कोरोना वायरस के कहर से जूझ रहे हैं। वहीं इस वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए ये बड़ा फैसला लिया गया है।=