Placeholder canvas

सऊदी अरब में कामगारों को मिलेगा midday break, 15 जून से लागू होगा नया नियम

संयुक्त अरब अमीरात और कुवैत के बाद अब सऊदी अरब ने कामगारों को बड़ी राहत दी है। दरअसल सऊदी अरब में बढ़ते गर्मी के प्रकोप को देखते हुए कामगारों के दोपहर में काम के समय को लेकर बड़ा बदलाव किया है। इसके अंतर्गत दोपहर में 3 घंटे कामगारों को mid day break दिया जाएगा।

अरब न्यूज के अनुसार, सऊदी के मानव संसाधन और सामाजिक विकास मंत्रालय ने घोषणा की है कि कंपनी को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके यहां के कामगार 15 जून से 15 सितंबर तक दोपहर 12 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक काम करने से बचे। इसके साथ ही निजी क्षेत्र के कामगार के स्वास्थ्य की रक्षा करने और उनकी उत्पादकता बढ़ाने के लिए जरूरी कदम उठाए।

सऊदी अरब में कामगारों को मिलेगा midday break, 15 जून से लागू होगा नया नियम

गौरतलब है इसके पहले यूएई और कुवैत ने अपने यहां के कामगारों के लिए मिड डे ब्रेक नियम लागू करने का ऐलान किया है।

यूएई ने अत्यधिक गर्मी से निर्माण जैसे कुछ क्षेत्रों में कामगारों की सुरक्षा के लिए संयुक्त अरब अमीरात में मध्याह्न अवकाश नियम लागू किया गया है। इस नियम के तहत दोपहर 12:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक चयनित क्षेत्रों में काम पर प्रतिबंध लगाया गया है।

वहीं दूसरी तरफ कुवैत में भी भीषण गर्मी शुरू होने पर 1 जून से 31 अगस्त तक सभी कामगारों को सीधे धूप और गर्मी में काम नहीं करने की बात कही थी। सार्वजनिक प्राधिकरण (PAM) ने ये भी जानकारी दी थी कि धूप और गर्मी से बचने कामगार सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच बाहर काम करने से रोक लगा दिया गया है।