Placeholder canvas

अरब देश ने भारतीय प्रवासियों को दिया झटका, पाकिस्‍तानियों को यात्रा की मंजूरी; भारतीयों पर जारी रहेगा प्रतिबंध

सऊदी अरब ने एक बड़ी घोषणा करी है और ये घोषणा भारत में काम करने वाले लाखों भारतीयों के लिए एक बड़ा झटका है। दरअसल, सऊदी अरब ने सोमवार से कोविड महामारी के मद्देनजर पिछले साल लगाए गए यात्रा प्रतिबंध को हटा लिया है। सऊदी अरब ने कहा है कि वह भारत के पड़ोसी देश पाकिस्‍तान समेत कई देशों पर लगाए गए यात्रा प्रतिबंध को हटा रहा है लेकिन भारत से आने वाले यात्रियों पर यह जारी रहेगा।

जानकारी के अनुसार, सऊदी अरब के आंतरिक मंत्रालय ने घोषणा करते हुए जानकारी दी कि 17 मई को सभी सीमाओं वायु, भूमि और समुद्र को पूरी तरह से खोल दिया जाएगा। यह कहा गया है कि सऊदी अरब उन लोगों के साथ यात्रा करने की अनुमति देगा, जिन्हें कोविड टीके मिले थे और जो छह महीने से कम समय में संक्रमण से उबर चुके थे।

अरब देश ने भारतीय प्रवासियों को दिया झटका, पाकिस्‍तानियों को यात्रा की मंजूरी; भारतीयों पर जारी रहेगा प्रतिबंध

वहीं 18 वर्ष से कम उम्र के नागरिक यात्रा कर सकते हैं, यदि उनके पास स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी है जो कोरोना वायरस से संबंधित जोखिमों को कवर करती है।

इसी के साथ अधिकारियों का कहना है कि वे पूरी क्षमता से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित करने के लिए तैयार हैं। वहीं इस बीच, मंत्रालय ने घोषणा की है कि सऊदी अरब 20 मई से आने वाले यात्रियों पर संस्थागत क्वारंटीन को लागू करेगा। इसकी सिफारिशें स्वास्थ्य अधिकारियों ने की थी। यात्रियों की कुछ श्रेणियों को क्वारंटीन से बाहर रखा जाएगा, जिनमें सऊदी नागरिक, उनके जीवनसाथी और बच्चे शामिल हैं।

अरब देश ने भारतीय प्रवासियों को दिया झटका, पाकिस्‍तानियों को यात्रा की मंजूरी; भारतीयों पर जारी रहेगा प्रतिबंध

वहीं आंतरिक मंत्रालय ने कई कोविड प्रभावित देशों की यात्रा, सीधे या किसी अन्य देश के माध्यम से, बिना पूर्व अनुमति के अभी भी प्रतिबंधित है। इन देशों में भारत, लीबिया, सीरिया, लेबनान, यमन, ईरान, तुर्की, आर्मेनिया, सोमालिया, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, अफगानिस्तान, वेनेजुएला और बेलारूस शामिल हैं।

आपको बता दें, सऊदी अरब के इस फैसले से भारतीय को बड़ा झटका लगा है क्योंकि इस प्रतिबन्ध के कारण भारत में कई प्रवासी फंसे हुए है।