Placeholder canvas

भारतीय प्रवासियों के लिए खुशखबरी, सऊदी किंग ने दिखाई सऊदी आने के लिए उम्मीद की किरण

सऊदी अरब ने एक बड़ी घोषणा करी है और ये घोषणा भारतीय लोगों के लिए एक राहत की खबर है। दरअसल, सऊदी अरब के बादशाह सलमान बिन अब्दुल अजीज के द्वारा एक आदेश जारी किया गया है। जो कि भारतीय प्रवासियों को सऊदी आने की एक उम्मीद की किरण है।

जानकारी के अनुसार, सऊदी अरब समेत कई देशों ने भारत के यात्रियों पर देश में प्रवेश प्रतिबन्ध लगा दिया है और इस प्रतिबन्ध के कारण सऊदी अरब में रहने वाले प्रवासियों वापस सऊदी अरब की यात्रा नहीं कर पा रहे हैं। वहीं इस बीच सऊदी अरब के बादशाह सलमान बिन अब्दुल अजीज के द्वारा एक आदेश जारी किया है कि भारत में जारी कोरोना कहर के बीच सऊदी अरब भारतीय नागरिकों को देश में आने की इजाजत देंगें। वहीं ये वो लोग है जो सऊदी अरब में काम करते हैं लेकिन कोरोना वायरस के कारण लगे प्रतिबंध के कारण लौट नहीं पा रहे हैं।

भारतीय प्रवासियों के लिए खुशखबरी, सऊदी किंग ने दिखाई सऊदी आने के लिए उम्मीद की किरण

वहीं सऊदी अरब लौटने वाले लोगों के दिन-प्रतिदिन हालात खराब है उनके पास बचत किया हुआ पैसा भी खत्म हो गया है और इस वजह से ये लोग भारत में बड़ी परेशानी का समाना कर रहे हैं।

आपको बता दें, भारत इस समय कोरोना वायरस के कहर से जूझ रहा है और भारत में रोज हज़ार से ज्यादा लोगों की मौत हो रही है साथ ही लाख से ज्यादा कोरोना वायरस के मामले सामने आ रहे हैं। वहीं इस वजह से भारत रहने में खतरा है। वहीं इस वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए कई देशों ने यात्रा प्रतिबन्ध लगा रखा है जिसकी वजह से प्रवासी यहां पर फंस गये हैं।