Placeholder canvas

1 मिलियन दिरहम की चोरी की घटना को सिक्योरिटी गार्ड ने दिया अंजाम, दुबई पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए 30 मिनट में किया गिरफ्तार

हाल ही में दुबई में एक सुरक्षा गार्ड ने एक बड़ी लूट को अंजाम दिया लेकिन दुबई पुलिस ने इस सुरक्षा गार्ड को आधे घंटे से भी कम समय में गिरफ्तार कर लिया।

दरअसल, दुबई पुलिस को एक लूट की सूचना मिली। दुबई के अल मुराक़क़ाबत पुलिस स्टेशन को जानकारी मिली कि 17 जून की रात लगभग 2:30 बजे एक डकैती हुई है। वहीं जिस शख्स के साथ ये हादसा हुआ उस ईरानी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उस पर एक सुरक्षा गार्ड ने हमला किया और उसके पास ढाई लाख की एक अटैची लूट ली गई थी। वहीं इस मामले की रिपोर्ट मिलने के बाद दुबई पुलिस ने 30 मिनट से भी कम समय में सुरक्षा गार्ड को गिरफ्तार कर लिया और नकदी बरामद कर ली।

1 मिलियन दिरहम की चोरी की घटना को सिक्योरिटी गार्ड ने दिया अंजाम, दुबई पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए 30 मिनट में किया गिरफ्तार

जिस शख्स के साथ ये हादसा हुआ है उस शख्स ने पुलिस को जानकारी दी थी वह दोपहर 2:15 बजे  एक पीआरओ से मिलने जा रहा था। वही अल मुराक़बत में रिग्गा अल बुटीन में एक टॉवर पर Dh1.8 मिलियन का सौदा करना था। शिकायतकर्ता ने ये भी कहा कि पीआरओ से मिलने से पहले Meydan Bani Yas में अपने कार्यालय गए थे। वहीं उन्होंने ये भी कहा कि “मुझे पीआरओ को Dh1 मिलियन की राशि देना था और इस घटना के समय  मेरे साथ एक दोस्त था।”

पीआरओ ने पहले शिकायतकर्ता से कहा कि वह सुरक्षा गार्ड को उन्हें उस कार्यालय में ले जाने के लिए भेजेगा, जहां वे मिलने वाले थे। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि टावर पर एक सुरक्षा गार्ड ने उससे कहा कि पैसे देने से पहले उसे पैसों की जाँच करने का काम सौंपा गया है जिसके बाद मैंने अपने मित्र को एक अटैची दी। वहीं इस दौरन सुरक्षा गार्ड ने उन पर हमला कर दिया बैग छीन लिया और भाग गया।

हमने उसका पीछा करने की कोशिश की लेकिन वह एक कार में भागने में सफल रहा। वहीँ इस के बाद पुलिस ने संदिग्ध और किसी भी साथी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट और उनकी कार के बारे में एक सर्कुलर जारी किया। जिसके बाद दुबई पुलिस ने 30 मिनट से भी कम समय में सुरक्षा गार्ड को गिरफ्तार कर लिया और नकदी बरामद कर ली।

वहीं कानूनी प्रक्रियाओं में शिकायतकर्ता का प्रतिनिधित्व कर रहे एडवोकेसी एंड लीगल कंसल्टेंसी के लिए केफा अल ज़ाबी फर्म के वकील हानी हम्मौदा ने खलीज टाइम्स को बताया कि पुलिस ने संदिग्ध को रिकॉर्ड समय में पकड़ा। “यह पहली बार नहीं है जब दुबई पुलिस हरकत में आई और मामले को इतनी तेजी से फटा। हम उन्हें हमेशा वहां रहने और अपनी सुरक्षा और लोगों की संपत्ति हासिल करने के लिए धन्यवाद देते हैं।”