Placeholder canvas

UAE के खोर फक्कन पहाड़ों में रास्ता भटक गए दो लड़के, पुलिस ने रे’स्क्यू करके बचाई जा’न

शारजाह में 8 और 12 साल के दो लड़कों को बचाया गया है। शारजाह पुलिस ने इन दो लड़कों को उस समय बचाया है जब ये लोग अमीरात के करीब के पूर्वी हिस्से में स्थित तट के पहाड़ों पर रास्ता खो जाने के बाद वजह से भटक गये थे, जिसके बाद शारजाह पुलिस की मदद से इन 8 और 12 साल के दोनों लड़कों को बचाया है।

जानकारी के अनुसार, इन 8 और 12 साल के दो लड़कों के कई घंटों तक लापता रहने के बाद खोर फक्कान में रहने वाले लड़कों के परिवार ने इस मामले की शिकायत करी। लड़कों के घरवालों ने पुलिस ऑपरेशन रूम में गुमशुदगी की शिकायत भेजी और फिर अधिकारियों ने एक दल ने क्षेत्र में एक गहन खोज शुरू की।

UAE के खोर फक्कन पहाड़ों में रास्ता भटक गए दो लड़के, पुलिस ने रे'स्क्यू करके बचाई जा'न

वहीं अधिकारियों द्वारा खोज के दौरान इन दोनों 8 और 12 साल के लड़कों को पहाड़ों में घूमते हुए पाया। वहीं पुलिस को इन लड़कों ने बताया कि वे घर वापस जाते समय रास्ता भटक गए थे। जिसकी वजह से ये लोग यहां पर फंस गये। वहीं इसके बाद पुलिस गश्ती दल ने उन्हें पानी, भोजन मुहैया कराया और फिर इन्हें दोनों लड़कों को वापस लाया और फिर इनके परिवार वालों को इन्हें सौप दिया।

इसी के साथ परिवार ने लड़कों को खोजने के लिए अधिकारियों द्वारा किए गए सभी प्रयासों के लिए पुलिस प्रमुख को धन्यवाद दिया है।