Placeholder canvas

बड़ी खबर: शेख मोहम्मद के भाई शेख हमदान बिन राशिद अल मकतूम का हुआ नि’धन

दुबई के उप शासक और वित्त मंत्री शेख हमदान बिन राशिद अल मकतूम को लेकर के बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि दुबई के उप शासक और वित्त मंत्री शेख हमदान बिन राशिद अल मकतूम का नि’धन हो गया है।

जानकरी के अनुसार, दुबई के उप शासक और वित्त मंत्री शेख हमदान बिन राशिद अल मकतूम जिनका नि’धन हुआ है वो यूएई का उप-राष्ट्रपति और प्रधान मंत्री और दुबई का शासक शेख हमदान महामहिम शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम के भाई थे।

शेख हमदान बिन राशिद 9 दिसंबर 1971 को यूएई के पहले मंत्रिमंडल के गठन के बाद से वित्त मंत्री का पद संभाल रहे थे। उन्होंने वित्तीय नीतियों और सरकारी खर्चों को विकसित करने में एक अनिवार्य भूमिका निभाई थी। वहीं वे कई उच्च-स्तरीय सरकारी संस्थाओं की अध्यक्षता करते थे जिन्होंने संयुक्त अरब अमीरात में अर्थव्यवस्था और श्रम बाजार का समर्थन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इनमें दुबई नगर पालिका, अल मकतूम फाउंडेशन, दुबई एल्युमीनियम (DUBAL) और दुबई नेचुरल गैस कंपनी लिमिटेड और दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर शामिल थे।

इसी के साथ 2006 में, शेख हमदान बिन राशिद ने रॉयल ब्रिटिश कॉलेज से तीन प्रमाणपत्र प्राप्त किए, जिससे उन्हें इस तरह का गौरव प्राप्त करने वाला पहला व्यक्तित्व बना। उन्हें रॉयल ब्रिटिश कॉलेज-लंदन, -एडेनबर्ग और -ग्लासगो से आंतरिक चिकित्सा के लिए मानद फेलोशिप प्रदान की गई।