Placeholder canvas

इंडोनेशिया विमान दुर्घटना को लेकर शेख मोहम्मद ने व्यक्त की संवेदना

शनिवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता से एक श्रीविजया एयर बोइंग 737-500 यात्री विमान 62 यात्रियों को लेकर रवाना हुआ और ये विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। वहीं इस बीच विमान दुर्घटनाग्रस्त होने पर अबू धाबी के क्राउन प्रिंस और यूएई सशस्त्र बलों के उप सुप्रीम कमांडर मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने शनिवार को विमान दुर्घटना के बाद इंडोनेशिया के लोगों के लिए संवेदना व्यक्त करी है।

दरअसल, शनिवार दोपहर को श्रीविजय एयर बोइंग 737-500 जकार्ता में सोएकरनो-हट्टा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से निकलने के लगभग चार मिनट बाद एक गहरी खाई में गिर गया। यह 62 लोगों के साथ उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वहीं इस विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद शेख मोहम्मद ने ट्वीट करके संवेदना व्यक्त करी उन्होंने ट्वीट करके कहा कि “पीड़ित और उनके परिवार हमारे दिल और प्रार्थनाओं में बने रहें। ईश्वर इंडोनेशिया के लोगों को इस कठिन समय में शक्ति और सांत्वना दे।

वहीं इस विमान दुर्घटना का कोई कारण अभी तक पता अनहि चल पाया है। वहीं अधिकारियों ने एक उन्मत्त खोज और बचाव प्रयास पर ध्यान केंद्रित किया है। जो किसी भी जीवित बचे लोगों को खोजने की कोई उम्मीद नहीं करता है।

आपको बता दें, ये हादसा शनिवार को हुआ जब इंडोनेशिया की राजधानी से स्रिविजया हवाई यात्री विमान दोपहर दो बजकर 36 मिनट पर जकार्ता हवाई अड्डे से रवाना हुआ था और 62 यात्रियों को लेकर जा रहा था। उड़ान भरने के चार मिनट बाद ही बोइंग 737-500 विमान से संपर्क टूट गया और वो रडार से गायब हो गया। वहीं इसके बाद खबर आई कि ये ब्विमन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है साथ ही ये भी खबर आई कि श्रीविजया एयर बोइंग 737-500 यात्री विमान जावा समुद्र में 23 मीटर की गहराई में मिला है। वहीं इंडोनेशियाई अधिकारियों ने राजधानी जकार्ता से उड़ान भरने के तुरंत बाद समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हुए इस विमान का ब्लैक बॉक्स को लोकेट कर लिया है साथ ही इस विमान के मलबे के साथ मानव शरीर के अवशेष भी मिले हैं।