Placeholder canvas

अबूधाबी से उड़ा स्पेशल विमान कुछ ही देर में भारत के इस राज्य में करेगा लैंड, 183 यात्रियों की होगी वतन वापसी

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन लगाया गया है जिसकी वजह से कई भारतीय नागरिक विदेशों में फंसे हुए हैं और इन सभी लोगों को मिशन वंदे भारत के जरिये वापस लाया जा रहा है। वहीं इस बीच इस मिशन के तहत आने वाली फ्लाइट की जानकारी सामने आई है। दरअसल, 26 मई से मिशन वंदे भारत का तीसरा चरण शुरू हो गया है और ये चरण जून तक चलेगा। वहीं रविवार से शुरू हुए इस तीसरे चरण में अबू धाबी से कुल 26 फ्लाइट भारत आयंगी।

अगर आज भारत आने वाली फ्लाइट की बात करें तो यूएई में स्थित भारतीय एम्बीसी की तरफ से जानकारी दी गई है कि आज यानि गुरुवार को अबू धाबी से कोच्चि के लिए विशेष फ्लाइट IX1452, 177 यात्रियों और 6 शिशुओं के साथ दोपहर 1 बजकर 55 ने उड़ान भरी है। अबूधाबी के एयरपोर्ट से उड़ा यह विमान भारत के केरल राज्य के कोच्चि एयरपोर्ट पर शाम को 7 :10 बजे पहुंचेगा।

बता दें विदेशों से आने वाले भारतीय नागरिकों के को 14 दिन के लिए क्वारंटाइन में रहना अनिवार्य होगा। इन 14 दिनों में से 7 दिनों तक उन्हें अपने खर्च पर इंस्टीट्यूशन क्वारंटाइन में रहना होगा और बाकी के 7 दिनों तक वो अपने घर पर होम आइसोलेशन में रहेंगे।

जानकारी के लिए आपको बता दें,  अबू धाबी से भारत आने वाली इन 26 फ्लाइट में से 2 दिल्ली, 7 कोझीकोड 6 तिरुवनन्तपुरम 3 कन्नूर 2 अमृतसर, 5 कोची, 1 अहमदाबाद के लिए उडान भरेगी। वहीं अबू धाबी से भारत आने वाली 26 फ्लाइट में से 6 फ्लाइट भारत आ चुकी है। वहीं अबूधाबी के अलावा दुबई से भी भारत के लिए कुल 50 फ्लाइट की घोषणा की गई है। वहीं इनमे से दिल्ली, हैदराबाद, लखनऊ, जयपुर, अहमदाबाद, गया, गोवा, चंडीगढ़, कोयम्बटूर, बेगलुरु, कोलकाता, त्रिची, मदुरै और चेन्नई और केरल के लिए एक या दो उड़ानें होंगी।”