Placeholder canvas

खराब मौसम का असर: मुंबई से दरभंगा जा रही flight की पटना एयरपोर्ट पर हुई इमरजें’सी लैंडिंग, बस से भेजे गए यात्री

भारत की मुंबई से दरभंगा जा रही एक स्पाइस जेट फ्लाइट को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि इस स्पाइस जेट की फ्लाइट की पटना में इम’रजेंसी लैंडिंग की गयी है।

दरअसल, गुरुवार को स्पाइस जेट की फ्लाइट एसजी 944 की फ्लाइट मुंबई से दरभंगा के रवान हुई लेकिन खराब मौसम की जानकारी मिलने पर इस फ्लाइट को पटना एयरपोर्ट पर डायवर्ट कर दिया गया और फिर पटना एअरपोर्ट पर इस विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कर दी गयी।

खराब मौसम का असर: मुंबई से दरभंगा जा रही flight की पटना एयरपोर्ट पर हुई इमरजें'सी लैंडिंग, बस से भेजे गए यात्री

इस विमान में चालक दल के अलावा कुल 178 यात्री सवार थे। विमान को लगभग 11 बजे दिन में दरभंगा पहुंचना था, लेकिन कमजोर दृश्यता की वजह से विमान को दरभंगा में उतारा नहीं जा सका। इसके बाद पायलट ने पटना एयरपोर्ट के एटीसी से संपर्क कर विमान को पटना की ओर मोड़ दिया।

इसके बाद पटना में विमान की लैंडिंग कराई गई। वहीं दो बजे यात्रियों को लेकर यह विमान फिर से पटना से दरभंगा के लिए रवाना हुआ। लेकिन विमान के दोबारा भी दरभंगा में लैंडिंग न कर पाने के कारण उसे पटना की ओर लाना पड़ा।

जिसके बाद पटना एयरपोर्ट पर शाम 4:35 बजे ये फ्लाइट फिर से उतरी। दो-दो बार फ्लाइट के दरभंगा एयरपोर्ट पर नहीं उतर पाने से यात्री परेशान हो गए। इधर पटना एयरपोर्ट पर सही सूचना नहीं मिलने से नाराज यात्रियों ने एयरपोर्ट परिसर में हंगामा भी किया। हंगामा बढ़ता देख स्पाइसजेट ने शाम सात बजे चार एसी बसों से 160 यात्रियों को दरभंगा भेज दिया। इनमें 18 यात्री पटना में ही रुक गए।

इसी के साथ विमान संख्या एसजी 944 के पटना में ही फंसे रहने पर दरभंगा से मुंबई जाने वाला विमान रद्द रहा और फिर पटना से इस विमान को मुंबई के लिए रवाना कर दिया गया।

खराब मौसम का असर: मुंबई से दरभंगा जा रही flight की पटना एयरपोर्ट पर हुई इमरजें'सी लैंडिंग, बस से भेजे गए यात्री

आपको बता दें, गुरुवार को इस मौसम में खराब विजिबिलिटी की वजह से पहली बार विमान सेवाएं प्रभावित हुई हैं। वहीं गुरुवार के बाद एक बार फिर से इस साल भी कोहरा बढ़ने पर विमान सेवाओं पर व्यापक असर पड़ने के आसार जताए जा रहे है।