Placeholder canvas

Gold Today Rate: सोने की कीमत में आई बहुत बड़ी गिरावट, फटाफट चेक कर लीजिए ताजा भाव

सोने को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है खबर है कि सोने की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज करी गयी है। जिसके बाद सोने का भाव एक महीने के निचले स्‍तर पर पहुंच गया है। जानकारी के अनुसार, वैश्विक बाजारों में कमजोरी की वजह से दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 861 रुपये गिर कर 46,863 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया।

वहीं एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी कि इससे पिछले दिन सोना 47,724 पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 1,709 रुपये की गिरावट के साथ 68,798 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। वहीं पिछले सत्र में चांदी का बंद भाव 70,507 रुपये पर था।

Gold Today Rate: सोने की कीमत में आई बहुत बड़ी गिरावट, फटाफट चेक कर लीजिए ताजा भाव

इसी के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट दर्शाता 1,810 डॉलर प्रति औंस रहा जबकि चांदी 26।89 डॉलर प्रति औंस पर अपरिवर्तित रही। इससे पहले 17 मई को सोने का भाव 47,000 रुपये प्रति दस ग्राम के आसपास था।

वहीं एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की टिप्पणी के बाद कल रात की बिकवाली के बाद सोने की कीमतों पर दबाव रहा। फेडरल रिजर्व द्वारा अपनाए गए रुख के कारण प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में मजबूती आई जिससे सोने में बिकवाली बढ़ गई। उन्होंने कहा कि डॉलर की मजबूती से थोड़े समय तक सोने की कीमतों पार दबाव रहेगा जिससे सुरक्षित निवेश के विकल्प के रूप में सोने की मांग प्रभावित हो सकती है।