Placeholder canvas

वंदे भारत मिशन के जरिये अबू धाबी और दुबई से इन भारतीयों की हुई ‘घर वापसी’, वतन पहुंचते ही आँखों में आए आंसू

कोरोना की वजह से कई देशों को लॉकडाउन किया गया है। इस लॉकडाउन की वजह से सभी यात्रा रद्द कर दी गयी है। जिसकी वजह से कई भारतीय नागरिक विदेशों में फंसे हुए हैं। जिन्हें वापस लाने के लिए भारत ने वंदे मातरम् मिशन शुरू किया है। वहीं इस वंदे मातरम् मिशन के जरिये अभी तक संयुक्त अरब अमीरात से कई भारतीय अभी तक अपने देश पहुंच चुके हैं।

जानकारी के अनुसार, संयुक्त अरब अमीरात में फंसे करीब 360 से अधिक भारतीय नागरिकों की घर वापसी हो चुकी है। गुरुवार 7 मई से शुरू हुए वंदे मातरम् मिशन के पहले दिन एयर इंडिया के दो स्पेशल फ्लाइट्स से भारत के 363 प्रवासी नागरिक अबू धाबी और दुबई से केरल पहुंचे। बता दें कि भारत सरकार ने लॉकडाउन के दौरान विदेश में फंसे लोगों की घर वापसी करवाने के लिए वंदे भारत मिशन शुरू किया है।, जिसके तहत यात्री विमान और नौसेना के जहाजों के जरिये इन सभी लोगों की घर वापसी कराई जा रही है।

वंदे भारत मिशन के जरिये अबू धाबी और दुबई से इन भारतीयों की हुई ‘घर वापसी', वतन पहुंचते ही आँखों में आए आंसू

 

‘वंदे भारत’ मिशन के तहत अबू धाबी से आए पहले विमान में 181 भारतीय यात्री थे, वहीं दूसरी फ्लाइट में 182 यात्री थे जो दुबई से आए। वहीं गुरुवार को एयर इंडिया की पहली फ्लाइट अबू धाबी से कोच्ची पहुंची और वहीं दूसरी फ्लाइट दुबई से कोझिकोड एयरपोर्ट पर पहुंची।

वहीं इन सभी लोगों के आगमन से पहले हवाई अड्डे पर कोरोना एंटी-बॉडी टेस्ट करवाया है और सरकारी सुविधा में सात दिनों के लिए इन्हें क्वारंटाइन किया। बता दें, इन फ्लाइट्स के जरिये सिर्फ वही लोग पहले भारत आ रहे हैं जिनका भारत जाना बहुत ही जरुरी है।

वंदे भारत मिशन के जरिये अबू धाबी और दुबई से इन भारतीयों की हुई ‘घर वापसी', वतन पहुंचते ही आँखों में आए आंसू

वहीं पहले दिन विदेशों से भारत आए विमान में सबसे ज्यादा यात्रियों में कई वृद्ध, विकलांग या बच्चे थे। वहीं इनमे से कई लोग जब अपने देश पहुंचे तब उनके आंसू छलक पड़े और केरल पहुंचते ही कई को आंसू पोंछते देखा गया।आपको बता दें, भारत सरकार गुरुवार 7 मई से शुरू होने वाले भारतीय मिशन के पहले हफ्ते में यूएई से 10 विशेष उड़ानों के जरिये 2,000 फंसे हुए नागरिकों को स्वदेश वापस लाने की योजना बनाई है और ये सारी प्रकिया चरणों के हिसाब की जाएगी।