Placeholder canvas

अरब के इस देश ने सभी रेजीडेंसी वीजा होल्डर्स को दी बड़ी राहत!

हाल ही में UAE से एक अच्छी खबर सामने आई है। ये अच्छी खबर उन लोगों के लिए जो इस समय UAE के शहर दुबई में प्रवासी के तौर पर रह रहे है। दरअसल अगर आप वेलिड वीजा होल्डर है तो ये खुशखबरी आपके लिए है। बता दें कि  सरकार ने अपने सभी वेलिड वीजा होल्डर्स को एक बड़ी राहत दी है, जिसके बारे में बताते हुए दुबई की सरकार ने कहा कि अब देश के सभी वेलिड वीजा होल्डर्स बिना किसी रोक टोक के दुबई में आ सकते है।

जानकारी के लिए बता दें कि दुबई ने अपनी सभी फ्लाइट एयरलाइंस को शुरू कर दिया है, इसके साथ ही सरकार के सभी फ्लाइट एयरलाइंस को शुरू करने से दुबई के सभी नागरिक और प्रवासी बहुत ही खुश है। इसके अलावा अब दुबई सरकार ने ये भी कहा कि शहर में रहने वाले सभी रेजीडेंसी वीजा होल्डर्स दुबई वापस आ सकते हैं, जो कोरोना वायरस के वजह से लगे लॉकडाउन के कारण दूसरे जगहों में जा फंस गए थे। इसके साथ ही दुबई सरकार ने ये भी कहा कि वो लोग भी वापस आ सकते हैं जिन्हें दुसरी जगह पर फंसे हुए 6 महीने हो गए हो, और इस दौरान उनका रेजीडेंसी वीजा का वैलिडेशन खत्म हो गया हो।

अरब के इस देश ने सभी रेजीडेंसी वीजा होल्डर्स को दी बड़ी राहत!

UAE के रहने वाले कुछ नागरिक लॉकडाउन के दौरान UAE से बाहर के देशों में जा कर फंस गए थे। अब ऐसे लोगों की देश वापसी के लिए ये फैसला लिया गया है। हाल ही में दुबई के जनरल डायरेक्टरेट ऑफ रेजीडेंसी एंड फॉरेनर्स अफेयर्स यानी GDRFA ने ये अब साफ कर दिया है कि जो भी दुबई का वैलिड वीजा होल्डर्स है, अब वो शख्स किसी भी समय दुबई वापस आ सकता है।

बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से लगे लॉकडाउन के कारण दुनिया भर के देश में फ्लाइट की सर्विस को बंद कर दिया गया था। जिससे दुनिया भर के कई एविएशन कंपनियों को काफी भारी नुकसान हुआ है। फिलहाल ये सभी एयरलाइंस कंपनियां सरकारों की तरफ से जारी किए गए गाइडलाइंस के साथ एक बार फिर से अपने काम पर लौट रहे है।