Placeholder canvas

दुबई में आज सोने के कीमत में हुआ बड़ा बदलाव, खरीदने से पहले फटाफट चेक कर लें ताजा रेट

दुबई में आज सोने के दाम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। सप्ताह के शुरूआत में दाम में कमी के बाद बीते दो दिनों में सोने की कीमत बढ़ते हुए नजर आई। ऐसे में अगर प्रवासी या नागरिक सोने की ज्वेलरी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो एक बार आज का रेट जरूर देख लें।

दुबई में आज बढ़ी सोने की कीमत

दुबई में आज सोने के कीमत में हुआ बड़ा बदलाव, खरीदने से पहले फटाफट चेक कर लें ताजा रेट

अगर आज,13 अगस्त को दुबई में सोने के नए रेट की बात किया जाए तो दुबई गोल्ड एंड ज्वैलरी ग्रुप के मुताबिक, दुबई में 24 कैरेट सोने का दाम Dh212.75 प्रति ग्राम (भारतीय रूपए 4302.59) दर्ज किया गया। इसके अलावा 22 कैरेट सोने का दाम Dh199.75 प्रति ग्राम ( भारतीय रूपए 4039.68) पर कारोबार कर रहा था। वहीं 21 कैरेट सोने का दाम Dh190.75 प्रति ग्राम (भारतीय रूपए 3857.67) और 18 कैरेट सोने का दाम Dh163.50 प्रति ग्राम (भारतीय रूपए 3306.57) पर आज चल रहा है।

अगर प्रवासी या फिर अरब अमीरात में रहने वाले नागरिक अगर आज सोने के गहने खरीदने का मन बना रहे हैं तो ऊपर दिए गए दाम में आज सोने के गहने खरीद सकते हैं।

दुबई में आज सोने के कीमत में हुआ बड़ा बदलाव, खरीदने से पहले फटाफट चेक कर लें ताजा रेट

गौरतलब है कि खरीदारों के बीच दुबई में सोना खरीदना एक पसंदीदा जगह माना जाता है। यहां पर सोने की खरीद पर खासतौर पर सोने की ईंट या बिस्कुट की खरीद पर किसी भी तरह की इम्पोर्ट ड्यूटी नहीं लगाई जाती है। ऐसे में दुबई में सोने के कारोबारी दुनिया के किसी भी देश से टैक्स फ्री सोना मंगाते हैं और उससे ज्वैलरी तैयार करते हैं। यहां ज्वैलरी पर भी मामूली टैक्स लगाया जाता है।

जानिए आज क्या चल रहा भारत में सोने का भाव

वहीं दूसरी तरफ अगर भारत में सोने के ताजा भाव की बात करें तो इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार, आज यानी शुक्रवार को सोना की कीमतों में हल्का उछाल देखने को मिला है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव 4668.00 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 4276.00 रुपये प्रति ग्राम पर पहुंच गया है