Placeholder canvas

Dubai में सोने के दाम में हुआ बड़ा बदलाव, खरीदने से पहले चेक कर लें 22 कैरेट और 24 कैरेट के दाम

दुबई में हर रोज की तरह आज भी सोना के नए रेट जारी किए हैं। माना जाता है दुबई सोना खरीददारों के लिए एक बहुत ही पसंदीदा जगह है। ऐसे में अगर प्रवासी या नागरिक सोने की ज्वेलरी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो एक बार आज का रेट जरूर देख लें।

जानिए दुबई में आज क्या चल रहा गोल्ड का रेट

Dubai में सोने के दाम में हुआ बड़ा बदलाव, खरीदने से पहले चेक कर लें 22 कैरेट और 24 कैरेट के दाम

अगर आज, 15 सितंबर को दुबई में सोने के नए रेट की बात किया जाए तो आज सोने के दाम में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। दुबई गोल्ड एंड ज्वैलरी ग्रुप के मुताबिक, दुबई में 24 कैरेट सोने का दाम Dh218.25 प्रति ग्राम दर्ज किया गया। इसके अलावा 22 कैरेट सोने का दाम Dh205.00 प्रति ग्राम पर कारोबार कर रहा था। वहीं 21 कैरेट सोने का दाम Dh195.50 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने का दाम Dh167.50 प्रति ग्राम पर आज चल रहा है।

प्रवासी या फिर यूएई में रहने वाले नागरिक अगर आज सोने के गहने खरीदने का मन बना रहे हैं तो ऊपर दिए गए दिरहम में आज सोने के गहने खरीद सकते हैं।

बता दें, दुबई में सोने की खरीद पर खासतौर पर सोने की ईंट या बिस्कुट की खरीद पर किसी भी तरह की इम्पोर्ट ड्यूटी नहीं लगाई जाती है। ऐसे में दुबई में सोने के कारोबारी दुनिया के किसी भी देश से टैक्स फ्री सोना मंगाते हैं और उससे ज्वैलरी तैयार करते हैं। यहां ज्वैलरी पर भी मामूली टैक्स लगाया जाता है।

Dubai में सोने के दाम में हुआ बड़ा बदलाव, खरीदने से पहले चेक कर लें 22 कैरेट और 24 कैरेट के दाम

इस काम में काफी पारदर्शिता रखी जाती है। दुबई स्थित Deira सिटी सेंटर में दुनिया का सबसे सस्ता सोना मिलता है। भारत सहित कई देशों की तुलना में यहां सोने की कीमत 15 फीसदी तक कम है।

जानिए आज क्या चल रहा भारत में सोने का भाव

वहीं दूसरी तरफ अगर भारत में सोने के ताजा भाव की बात करें तो राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को सोने की कीमतों में तेजी देखी गई।इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आज (15 सितंबर) सुबह 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने का रेट 47382 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया जबकि चांदी की कीमत 63013 रुपये प्रति किलो है। सोना (Gold) और चांदी (Silver) दोनों ही धातुओं के भाव में बीते एक दिन के मुकाबले बढ़त हुई है।