Placeholder canvas

Today Gold Rate In UAE : दुबई में जानिए आज क्या है सोने का भाव

Today Gold Rate In UAE : दुबई में आज सोने के दाम में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। आमतौर पर दुबई सोना खरीदने का पसंदीदा जगह माना जाता है। ऐसे में अगर आज प्रवासी या फिर नागरिक सोने के गहने की खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं तो रेट में कमी की वजह से आज सोने के गहने खरीदने पर फायदा मिलेगा।

वहीं खरीदने से पहले मौजूदा रेट जरूर जान लें, ताकि खरीदते वक्त आपको इस बात का अंदाजा रहे कि लगभग कितना खर्च सोने की खरीद पर आएगा। बता दें, बीते कुछ दिनों में सोने के दाम में गिरावट देखने को मिल रही है।

जानिए दुबई में आज क्या चल रहा सोने का रेट (Today Gold Rate In UAE)

Today Gold Rate In UAE : दुबई में जानिए आज क्या है सोने का भाव

Dubai Gold & Jewellery Group के मुताबिक, आज, 21 जून को यूएई में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम Dh222.75 (भारतीय रूपए 4734.01) दर्ज की गई है।

वहीं 22 कैरेट सोने का दाम Dh209.25 (भारतीय रूपए 4447.10) प्रति ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। इसके अलावा 21 कैरेट सोने का दाम Dh199.75 (भारतीय रूपए 4245.20) और 18 कैरेट सोने का दाम Dh171.25 (भारतीय रूपए 3639.50) पर चल रहा है।

गौरतलब है कि दुबई (Dubai Gold Rate) में बीते दिन के मुकाबले आज सोने के दाम में कमी देखने को मिली है। जहां बीते दिन किसी भी ग्राहक को 22 कैरेट सोने के गहने खरीदने के लिए Dh209.25 प्रति ग्राम चुकाने पड़ रहे थे तो वहीं आज Dh209.50 प्रति ग्राम चुकाने पड़ रहे हैं।

ठीक ऐसे ही 24 कैरेट सोने के दाम में कमी देखने को मिली, जहां बीते दिन Dh223.00 सोने के दाम चल रहे थे तो वहीं आज इसमें गिरावट दर्ज की गई है और आज प्रति ग्राम 24 कैरेट का दाम Dh222.75 चल रहा है। ऐसे में अगर कोई प्रवासी या फिर नागरिक दुबई में सोने खरीदता है तो उपरोक्त दिए गए रेट में आज उसे सोने के गहने मिलेंगे।

जानिए भारत में क्या चल रहा सोने का रेट

Gold Rate Today

ibjarates के अनुसार, 995 प्योरिटी वाले सोने के दाम आज 50860 रुपये हो गए हैं। वहीं 916 प्योरिटी वाला सोना 46775 रुपये में बिक रहा है। इसके अलावा 750 प्योरिटी वाला सोना 38298 रुपये का मिल रहा है।

वहीं अगर 585 शुद्धता वाले सोने के दाम को लेकर बात करें तो यह इस वक्त 29872 रुपये प्रति दस ग्राम हो गए हैं। सोने के अलावा अगर मौजूदा समय में चांदी के ताजा रेट की बात करें तो 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी आज मामूली गिरावट के साथ 61067 रुपये प्रति किलो के दर से बिक रही है।

24 कैरेट सोने के नहीं बनते आभूषण

Today Gold Rate In UAE : दुबई में जानिए आज क्या है सोने का भाव

आपको दें कि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, लेकिन इसके आभूषण नहीं बनते, क्‍योंकि वो बहुत मुलायम होता है। ऐसे में ज्यादातर सोने के गहने बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें 91.66 फीसदी सोना होता है। दरअसल 22 कैरेट सोने के साथ 2 कैरेट कोई और मेटल मिक्स किया गया है, ताकि गहने में मजबूती लाई जा सके।