Placeholder canvas

दुबई एयरपोर्ट के अधिकारियों ने 30 मिनट में इस महिला को जारी किया प्रवेश वीजा, जानिए वजह

दुबई हवाई अड्डे से एक बड़ी खबर समाने आई है। खबर है कि दुबई हवाई अड्डे परएक सीरियाई गर्भवती महिला ने तीन बच्चों को जन्मदिन दिया है और ये सब दुबई हवाई अड्डे के अधिकारियों की मदद से हुआ।

दरअसल, एक 29 वर्षीय सीरियाई गर्भवती महिला ओमान से लेबनान की यात्रा कर रही थी। गर्भवती महिला ने ओमान से उड़ान भरी और दुबई हवाई अड्डे पहुंची और यहां से इस महिला को आगे की फ्लाइट लेनी थी। वहीं दुबई एअरपोर्ट पर ये महिला अपनी फ्लाइट प्रतीक्षा कर रही थी।

दुबई एयरपोर्ट के अधिकारियों ने 30 मिनट में इस महिला को जारी किया प्रवेश वीजा, जानिए वजह

वहीं इस बीच इस महिला को ले’बरपेन हुआ जिसके बाद इस मामले की जानकारी दुबई एयरपोर्ट के अधिकारियों को मिली और फिर दुबई एअरपोर्ट के अधिकारियों ने तुरंत इस महिला मदद के लिए पहुंच गये। दुबई एयरपोर्ट के अधिकारियों ने तुरंत इस महिला के लिए प्रवेश वीजा अप्लाई किया और 30 मिनट के भीतर, वीजा जारी कर दिया गया जिसके बाद इस महिला को अस्पताल ले जाया गया और यहां पर इस महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया।

इस मामले को लेकर रेजिडेंसी और विदेश मामलों के महाप्रबंधक के महानिदेशक मेजर-जनरल मोहम्मद अहमद अल मैरिज ने कहा कि दुबई एअरपोर्ट एक ग’र्भवती महिला कमजोर और थकी हुई लग रही थी। वहीँ इस दौरान महिला को लेबरपेन हुआ जिसके बाद उन्होंने उस महिला के लिए तुरंत एक विशेष प्रवेश वीजा की व्यवस्था की। 30 मिनट के भीतर वीजा जारी कर दिया गया और अल अक्ला को तुरंत अबू धाबी के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसके भाई रहते हैं और फिर इस महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया।

वहीँ दुबई एअरपोर्ट के अधिकारियों द्वारा की गयी इस मदद को लेकर उस महिला ने कहा कि हवाई अड्डे महिला अधिकारियों की त्वरित प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद, साथ ही उन्होए ये भी कहा आधे घंटे में एक प्रवेश वीजा देने और मुझे और एक अस्पताल भेजने के लिए भी धन्यवाद।