Placeholder canvas

यात्री का सवाल- क्या फिर से बढ़ाया जाएगा यात्रा प्रतिबंध? आखिर कब शुरू होगी FLIGHT, जानिए अमीरात ने क्या दिया जवाब

इस समय भारत से यूएई जाने वाली फ्लाइट पर प्रतिबंध लगा हुआ है। जिसकी वजह से प्रवासी और कामगार अपने काम पर लौट नहीं पा रहे हैं और अब लंबे समय से लगे प्रतिबंध की वजह से उनके नौकरी का संकट गहरा गया है। वहीं इस बीच भारत से यूएई जाने वाले फ्लाइट पर लगे प्रतिबंध को लेकर Emirates एयरलाइन के यात्री ने एयरलाइन से सवाल किया है।

Emirates एयरलाइन के एक महिला यात्री ने सवाल किया है कि सर कृपया मुझे बताएं कि भारत से दुबई के लिए उड़ानें फिर से कब शुरू होंगी। क्या निलंबन बढ़ा दिया गया है।

यात्री द्वारा पूछे गए  इस सवाल का जवाब देते हुए Emirates एयरलाइन ने कहा है कि हाय सुनीता, हमें नवीनतम आधिकारिक जानकारी मिली है कि इस मार्ग पर उड़ानें 21 जुलाई तक निलंबित है। निम्नलिखित उड़ानें सरकार की मंजूरी के अधीन हैं। नवीनतम उड़ान उपलब्धता के लिए कृपया हमारे अधिकारिक बेवसाइट पर नजर बनाए रखें। धन्यवाद

गौरतलब है कि अमीरात एयरलाइन ने भारत से आऩे वाली फ्लाइट पर 21 जुलाई तक के लिए फ्लाइट प्रतिबंध लगा रखा है, हालांकि दूसरी तरफ यूएई की एतिहाद एयरवेज ने शुक्रवार को घोषणा करते हुए जानकारी दी कि भारत के अलावा पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश से यात्री उड़ानें 31 जुलाई तक निलंबित रहेंगी। इसको लेकर मुंबई, कराची, कोलंबो और ढाका से यूएई के लिए उड़ानों के लिए वेबसाइट पर खोज करने पर यात्रियों को 31 जुलाई, 2021 की तारीख के बारे में सूचित करने वाला एक संदेश मिलता है।

यात्री का सवाल- क्या फिर से बढ़ाया जाएगा यात्रा प्रतिबंध? आखिर कब शुरू होगी FLIGHT, जानिए अमीरात ने क्या दिया जवाब

इस बीच, संयुक्त अरब अमीरात के सामान्य नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि भारत से संयुक्त अरब अमीरात जाने वाले यात्रियों को अधिक इंतजार करना पड़ सकता है क्योंकि अगली सूचना तक आने वाली यात्रा को निलंबित कर दी गयी है।

आपको बता दें, भारत से दुबई के लिए उड़ानों पर प्रतिबंध कोरोना वायरस के कारण लगाया गया है ताकि इस वायरस के संक्रमण को फैलने से रोका जा सकें। वहीं इस वायरस से अभी तक दुनियाभर के देशों में 40 लाख से ज्यादा लोगों की मौ’त हो चुकी है साथ ही 19 करोड़ से ज्यादा लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।