Placeholder canvas

UAE में आज जारी हुए कोरोना के ताजा आकंड़े, जानिए कितने सामने आए नए मामले और कितने लोग हुए रिकवर

UAE के स्वास्थ्य और रोकथाम मंत्रालय ने कोविड -19 मामलों की जानकारी दी है। शनिवार, 9 अप्रैल को यूएई के स्वास्थ्य और रोकथाम मंत्रालय द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार,देश में कोरोनावायरस के 226 नए मामले दर्ज किए गए है। साथ ही इस वायरस से 619 लोग ठीक हो गए हैं। इसके साथ ही राहत की बात यह रही कि बीते एक दिन में कोरोना से किसी की भी मौ’त नहीं हुई है।

यूएई के स्वास्थ्य और रोकथाम मंत्रालय ने ये भी जानकारी दी है कि ये सभी नये मामले 241,982 अतिरिक्त परीक्षणों के माध्यम से सामने आए हैं। वहीं इन नए मामलों के बाद संयुक्त अरब अमीरात में 9 अप्रैल तक कुल मामलों की संख्या 893,638 पहुंच चुकी है,जबकि कुल ठीक होने वालों की संख्या 873,449 है और म’रने वालों की संख्या 2,302 है।

UAE में आज जारी हुए कोरोना के ताजा आकंड़े, जानिए कितने सामने आए नए मामले और कितने लोग हुए रिकवर

वहीं इसी बीच दुबई सड़क और परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) ने रमजान के महीने के दौरान सभी सार्वजनिक परिवहन और सार्वजनिक पार्किंग समय में बदलाव की जानकारी दी है। रमजान के दौरान Dubai Metro और सार्वजनिक पार्किंग के समय अब बदल गया है।

जानकारी के अनुसार, Dubai Metro रेड और ग्रीन लाइन दोनों स्टेशन सोमवार से गुरुवार तक सुबह 5 बजे से मध्यरात्रि तक संचालित होंगे। शुक्रवार को, सुबह 5 बजे से अगले दिन 1am बजे तक संचालित होंगे। इसके अलावा शनिवार को सुबह 5 बजे से आधी रात तक और रविवार को सुबह 8 बजे से मध्यरात्रि तक संचालित किए जा रहे हैं।

वहीं सभी Dubai Metro लिंक सेवाओं (सेंटरपॉइंट, मॉल ऑफ द एमिरेट्स, इब्न बतूता, दुबई मॉल / बुर्ज खलीफा, अबू हेल, एतिसलात स्टेशन) के संचालन के घंटे मेट्रो के संचालन और यात्रा के समय के अनुरूप होंगे।