Placeholder canvas

UAE में कामगारों को ईद पर मिलेगा बिना वेतन कटे 5 दिन की छुट्टी, जानिए फिर कब शुरू होगा कामकाज

UAE मानव संसाधन और अमीरात मंत्रालय ने Eid al Fitrकी छुट्टियों की घोषणा की है और ये छुट्टी की घोषणा निजी क्षेत्र के सभी कामगारों के लिए की गयी है। दरअसल, UAE मानव संसाधन और अमीरात मंत्रालय ने घोषणा करते हुए जानकारी दी है कि Eid al Fitr के अवसर पर 29 रमजान से 3 शव्वाल 1443 तक की अवधि तक निजी क्षेत्र के सभी कामगारों को बिना वेतन कटे अवकाश दिया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, यह आधिकारिक छुट्टियों के कैलेंडर के संबंध में संघीय मंत्रिमंडल के निर्णय के कार्यान्वयन में मानव संसाधन और अमीरात मंत्रालय द्वारा जारी एक सर्कुलर में आया था। वहीं इस सर्कुलर में ये जानकारी दी गयी कि Eid al Fitr के अवसर पर 29 रमजान से 3 शव्वाल 1443 तक की अवधि निजी क्षेत्र के सभी श्रमिकों के लिए एक भुगतान अवकाश होगा।

EID

वहीं रमजान के महीने में 30 दिन पूरे होने पर ईद सोमवार, 2 मई (शॉवल 1) को होगी। यूएई में कर्मचारी, इस मामले में, शनिवार (30 अप्रैल), रविवार (1 मई), सोमवार (2 मई), मंगलवार (3 मई) और बुधवार (4 मई) सहित पांच दिनों के वीकेंड का आनंद लेंगे।

हालांकि, अगर रमजान में केवल 29 दिन होंगे (चांद-दर्शन के आधार पर), Eid al Fitr रविवार, 1 मई (शॉवल 1) को पड़ेगा, और फिर निवासी 4 दिनों के लंबे सप्ताहांत का आनंद ले सकते हैं, जो शनिवार, 30 अप्रैल से शुरू हो रहा है और मंगलवार, 3 मई तक होगा। वहीं ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार सटीक तिथियों की पुष्टि चांद दिखने के बाद ही की जा सकती है।

Eid Al Fitr

आपको बता दें, 1 अप्रैल से रमजान का महीना शुरू हो गया है और इसके 30 दिनों तक चलने की उम्मीद है। वहीं इसका मतलब है कि 2 मई को ईद उल-फ़ित्र (Eid al-Fitr) के इस्लामी त्योहार का पहला दिन होने की संभवाना है। वहीं 12 महीने के हिजरी कैलेंडर में रमजान सबसे पवित्र है।

मुसलमान महीने के दौरान सुबह से शाम तक खाने-पीने से परहेज करते हैं और इसके बाद ईद उल-फ़ित्र (Eid al-Fitr) का त्यौहार मनाया जाता है। आधिकारिक यूएई कैलेंडर के अनुसार, शव्वाल वह महीना है जो इस्लामिक कैलेंडर में रमजान के बाद आता है। अगर रमजान 29 दिनों तक चलता है, तो निवासियों को चार दिन की छुट्टी मिलती है और यदि पवित्र मास 30 तक रहता है, तो उन्हें पांच दिन का अवकाश मिलता है। चूंकि रमजान 2022 के 30 दिनों तक चलने की संभावना है।