Placeholder canvas

UAE में फरवरी के बाद कोरोना के 1,000 से ज्यादा नए मामले हुए दर्ज, जानिए अब तक कितने लोग हुए रिकवर

संयुक्त अरब अमीरात में दुनियाभर के देशों से फैली कोविड महामारी को लेकर अहम जानकारी सामने आई है और ये जानकारी UAE  के स्वास्थ्य और रोकथाम मंत्रालय ने दी है। दरअसल, UAE के स्वास्थ्य और रोकथाम मंत्रालय ने गुरुवार, 9 जून को कोविड -19 कोरोनावायरस के नए मामलों की सूचना दी है।

वहीं UAE के स्वास्थ्य और रोकथाम मंत्रालय के अनुसार, UAE में कोरोना वायरस के 1,031 नए मामले आज सामने आए हैं। साथ ही इस वायरस से 712 लोग ठीक हो गए है, हालांकि राहत की बात यह रही कि इस वायरस से आज किसी की भी जा’न नहीं गई है।

इसी के साथ UAE के स्वास्थ्य और रोकथाम मंत्रालय ने ये भी जानकारी दी है कि पूरे अरब अमीरात में कोरोना के कुल सक्रिय मामलों की संख्या 15,231 हैं। वहीं ये नए मामले 286,851 अतिरिक्त परीक्षणों के माध्यम से सामने आए हैं।

corona

इससे पहले यूएई में 9 जून को कुल मामलों की संख्या 913,984 है, जबकि कुल ठीक होने वालों की संख्या 896,448 है। अब तक कोरोना वायरस से म’रने वालों की संख्या अब 2,305 हो गई है।

जानकारी के लिए बता दें, यूएई ने पिछली बार 2022 में 1,000 से अधिक मामले 14 फरवरी को दर्ज किए थे। उस वक्त स्वास्थ्य मंत्रालय ने 1,191 कोविड के मामले दर्ज किए थे, साथ ही 2,713 ठीक होने और दो मौ’तों के मामले भी दर्ज हुए थे।

इसी तरह के रुझान एशिया के कुछ हिस्सों में देखे जा रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, भारत ने गुरुवार को दैनिक कोविड मामलों में एक और उछाल देखा, क्योंकि देश ने पिछले 24 घंटों में 7,240 संक्रमणों की सूचना दी। वहीं बुधवार को, भारत ने दैनिक कोविड मामलों में लगभग 41 प्रतिशत की वृद्धि देखी, क्योंकि देश में 5,233 संक्रमण हुए।

वहीं माना जा रहा है कि यह वृद्धि महाराष्ट्र में कोविड के मामलों में एक और उछाल के कारण हुई। वहीं राज्य में कल शाम 2,701 नए कोरोनोवायरस मामले सामने आए।