Placeholder canvas

UAE: रमजान के मौके पर निजी क्षेत्र के कामगारों के लिए खुशखबरी, कामकाज के समय में की गई कमी

रमजान का पवित्र महीना शुरू होने वाला है। वहीं इस मौके पर UAE के मानव संसाधन और अमीरात मंत्रालय ने निजी क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों और कामगारों के लिए काम के घंटे की घोषणा की है। UAE के मानव संसाधन और अमीरात मंत्रालय ने मंगलवार को ट्वीट किया कि रमजान के दौरान निजी क्षेत्र के कर्मचारियों और कामगारों के काम के घंटे रोजाना दो घंटे कम किए जाएंगे।

इससे पहले इस महीने की शुरुआत में, यूएई सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए रमजान के कामकाजी समय की घोषणा की थी। वहीं रमजान के दौरान संघीय सरकारी कर्मचारियों के लिए आधिकारिक कामकाजी घंटे सोमवार से गुरुवार तक सुबह 9 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक और प्रत्येक सप्ताह के शुक्रवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होंगे।

इसके साथ ही सरकार ने संघीय कर्मचारियों के लिए काम में घंटों में कमी और वर्क फ्राॅम होम जैसे विकल्पों की भी घोषणा की है। संस्थाएं कर्मचारियों को ये विकल्प दे सकती हैं। इसके साथ ही शुक्रवार के लिए एक इकाई के भीतर अधिकतम 40 प्रतिशत कर्मचारियों को रिमोट वर्क का विकल्प दिया जा सकता है।

आपको बता दें,  UAE के इंटरनेशनल यूनियन फॉर एस्ट्रोनॉमी एंड स्पेस साइंसेज के सदस्य इब्राहिम अल जारवान (Ibrahim Al Jarwan) के अनुसार, रमजान का पवित्र महीना शनिवार, 2 अप्रैल, 2022 से शुरू होने की उम्मीद है।

New UAE labour law

जानकारी के अनुसार, खगोलविदों ने भविष्यवाणी कि है रमजान का अर्धचंद्र शुक्रवार, 1 अप्रैल को दिखाई देगा, जो इस्लामी महीने Shaban के 29 वें दिन के अनुरूप है। इसके बाद 2 अप्रैल को रमजान का पहला दिन होगा। वहीं यूएई हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, यूएई के निवासियों को रमजान 29 से शव्वाल 3 तक ईद अल फितर की छुट्टियां होंगी।

इब्राहिम अल जारवान की तरफ से ये भी जानकारी दी गई थी कि ईद उल-फ़ित्र सोमवार, 2 मई, 2022 को शुरू होने की उम्मीद है। ईद की छुट्टियां रमजान 29 से शव्वाल 3 तक – इस्लामी कैलेंडर पर आधारित होंगी। बता दें, चांद दिखने के आधार पर तारीख के करीब इन तारीखों की पुष्टि की जाएगी।